सीधे मेक्सिको के रसोई से, बरितो वह पहला व्यंजन है जो अन्तराष्ट्रिय व्यंजन के बारे में सोचते समय हमारे दिमाग में पहली बार आता है। ग्वुकामोल, रीफ्राईड बीनस् और भर-भर कर डाला गया चीज़ इस रैप को बेहद स्वादिष्ट बनाता है, जिसे आप मना नहीँ कर सकते।
बरितोस् - Burritos ( Wraps and Rolls) recipe in Hindi
ग्वुकामोल के लिए- सभी सामग्री को एक बाउल में मिलाकर काँटे से मसल लें और कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें। एक तरफ रखें।
रीफ्राईड बीनस् के लिए- एक गहरे पॅन में तेल गरम करें, लहसुन और पयाज़ डालकर, प्याज़ के पार्दर्शी होने तक भुनें।
- टमाटर डालकर मध्यम आँच पर और 3-4 मिनट तक भुनें।
- शिमला मिर्च, राजमा, लाल मिर्च पाउडर, ज़ीरा पउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें और 5 मिनट या मिश्रण के सूख जाने तक पकाकर एक तरफ रखें।
आगे बढ़ने की विधी- टोर्टीला को साफ सूखी जगह पर रखें और रीफ्राईड बीनस् के 1/4 भाग को बीच में रखें।
- प्रत्येक टमाटर और हरी प्याज़ के 1/4 भाग को रखें।
- उपर ग्वुकामोल का 1/4 भाग और 2 टेबल-स्पून सॉर क्रीम डालें।
- अंत में, 2 टेबल-स्पून चीज़ और 1 टेबल-स्पून कोर्न चिप्स् छिड़कें और अच्छी तरह बंद कर लें।
- बचे हुए सामग्री का प्रयोग कर 3 और बरितोस् बना लें।
- प्रत्येक बरितो पर टीशू पेपर लपेटकर तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति burrito
ऊर्जा | 605 कैलरी |
प्रोटीन | 19.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 71.3 ग्राम |
फाइबर | 7.3 ग्राम |
वसा | 27.7 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 18 मिलीग्राम |
सोडियम | 256.1 मिलीग्राम |