चॉकलेटी बॉल्स् - Chocolaty Balls recipe in Hindi
Method- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में फ्रेश क्रीम को 1 मिनट के लिए, लगातार हिलाते हुए गरम कर लें।

- आँच से हठाकर, चॉकलेट डालकर अच्छी तरह मिला लें और चॉकलेट के पिघलने और मिश्रन के मुलायम होने तक मिलाते रहें। 2 मिनट के लिए ठंडा करने रख दें।

- इस मिश्रण को एक गहरे बाउल में निकाल लें और चॉकलेट स्पोंज डालकर अच्छी तरह मिला लें। 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

- इस मिश्रण को 9 भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग के गोले बनाकर दुबारा 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

- इन बॉल्स् को चॉकलेट सेंवई में अच्छी तरह लपेटकर कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज मे रख दें।

- ठंडा परोसें।
सुलभ सुझावः- इन्हें 1 से 2 दिनों के लिए फ्रिज में रखकर संग्रह किया जा सकता है।

पोषक मूल्य प्रति ball
ऊर्जा | 139 कैलरी |
प्रोटीन | 2.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 9.1 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 13.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 1.8 मिलीग्राम |
सोडियम | 14.7 मिलीग्राम |