विस्तृत फोटो के साथ नारियल की चटनी की रेसिपी | नारियल की चटनी इडली और डोसा के लिए | nariyal chutney |
-
एक बड़े मिक्सर जार में, कसा हुआ नारियल डालें। आप ताजा या जमे हुए नारियल का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, आसानी से पीसने के लिए हमने कसा हुआ नारियल लिया है, लेकिन अगर आप आलसी हैं, तो आप मोटे तौर पर कटा हुआ नारियल डाल सकते हैं और उसे पीस लें। बहुत से लोग नारियल पाउडर या सूखा कसा नारियल का उपयोग भी करते हैं, अगर ऐसा करते हैं तो पीसते समय गरम पानी का उपयोग करें।
![]()
-
कटी हुई हरी मिर्ची डालें। यदि आपको दक्षिण-भारतीय नारियल की मसालेदार चटनी पसंद है, तो बस मिर्च की मात्रा बढ़ा दें।
![]()
-
मिक्सर जार में कसा हुआ अदरक डालें। अदरक के स्थान पर लहसुन ले सकते हैं।
![]()
-
अब इसमें १ टेबलस्पून भुनी हुई चना दाल डालें। यदि चना दाल उपलब्ध नहीं है, तो आप इसे जोड़ना छोड़ सकते हैं। नारियाल की चटनी इसके बिना भी उतनी ही स्वादिष्ट लगेगी।
![]()
-
स्वादानुसार नमक डालें।
![]()
-
लगभग १/२ कप पानी डालें और पीस लें। हमने फिर थोड़ा और आधा कप जोड़ा हैं।
![]()
-
मुलायम पेस्ट बनाने के लिए पीस लें। यह इस तरह दिख रहा है! अगर आपको तरल नारियल की चटनी पसंद है तो पानी की मात्रा बढ़ा दें।
![]()
-
चटनी को एक कटोरे में डालें।
![]()
-
नारियाल की चटनी में तड़के के लिए, एक नॉन-स्टिक तड़का पैन में तेल गरम करें। किसी भी तटस्थ स्वाद वाले तेल का उपयोग कर सकते हैं। तेल गरम होने के बाद इसमें सरसों डालें।
![]()
-
जब सरसों चटकने लगे, तो टूटी हुई लाल मिर्च डालें।
![]()
-
आखिर में कड़ी पत्ता डालें। पारंपारिक तैर पे दक्षिण-भारतीय तड़के में कड़ी पत्ता सबसे महत्वपूर्ण भाग है।
![]()
-
अच्छी तरह से मिलाएं और इस तड़के को चटनी के ऊपर डालें।
![]()
-
धीरे से मिक्स करें और इडली, डोसा और वड़ा के लिए आपकी नारियल की चटनी रेसिपी | कोकोनट चटनी | coconut chutney recipe in hindi। तैयार हैं।
![]()
-
आवश्यकतानुसार उपयोग करें और फ्रिज में स्टोर करें। इसका ताजा सेवन करना सबसे अच्छा है।
![]()