हरभरा चाट रेसिपी | झटपट बनाइये हरभरा चाट | हरे चने की चाट | चना हरभरा चाट - Harbara Chaat, Fresh Green Chana Chaat द्वारा तरला दलाल Post A comment 07 Jun 2020 This recipe has been viewed 1554 times Harbara Chaat, Fresh Green Chana Chaat - Read in English Harbhara Chaat Video, Fresh Green Chana Chaat हरभरा चाट रेसिपी | झटपट बनाइये हरभरा चाट | हरे चने की चाट | चना हरभरा चाट | hara bhara chaat in hindi | with 20 amazing images. हरभरा चाट रेसिपी | झटपट बनाइये हरभरा चाट | हरे चने की चाट | चना हरभरा चाट - Harbara Chaat, Fresh Green Chana Chaat recipe in Hindi Tags भारतीय व्यंजन झट पट शाम के नाश्ते चाट कॉकटेल पार्टीपार्टी स्टार्टस् रेसिपीझटपट स्नॅकस् रेसिपी , झटपट स्टार्टस् रेसिपीझटपट स्वस्थ रेसिपी तैयारी का समय: ५ मिनट   पकाने का समय: १२ मिनट   कुल समय : १७ मिनट     २ मात्रा के लिये मुझे दिखाओ मात्रा सामग्री हरभरा चाट के लिए सामग्री२ कप ताज़े हरे चने नमक , स्वादअनुसार एक चुटकी बेकिंग सोडा१ टेबल-स्पून तेल१/२ टी-स्पून सरसों१/४ टी-स्पून हींग१/२ टी-स्पून काला नमक१/२ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च१/४ टी-स्पून मिर्च पाउडर१/२ कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया१ टेबल-स्पून नींबू का रस विधि हरभरा चाट बनाने की विधिहरभरा चाट बनाने की विधिहरभरा चाट बनाने के लिए, ताज़े हरे चने को धो लें, उन्हें नमक और बेकिंग सोडा के साथ उबलते हुए पर्याप्त पानी में डालें और 5 से 7 मिनट के लिए पकाएँ।आंच से उतारें, पानी निथारें, ऊपर ठंडा पानी डालें और एक तरफ रख दें।एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें सरसों डालें।जब बीज चटकने लगे, तब हींग और हरे चने डालें और मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।नमक, काला नमक, हरी मिर्च, मिर्च पाउडर और धनिया डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।परोसनो से ठीक पहले, नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।चना हरभरा चाट को तुरंत परोसें। पोषक मूल्य प्रति servingऊर्जा79 कैलरीप्रोटीन0.4 ग्रामकार्बोहाइड्रेट2.1 ग्रामफाइबर0.5 ग्रामवसा7.7 ग्रामकोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्रामसोडियम3.8 मिलीग्राम हरभरा चाट रेसिपी | झटपट बनाइये हरभरा चाट | हरे चने की चाट | चना हरभरा चाट की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें विस्तृत फोटो के साथ हरभरा चाट रेसिपी | झटपट बनाइये हरभरा चाट | हरे चने की चाट | चना हरभरा चाट हरभरा चाट बनाने के लिए हरभरा चाट बनाने के लिए | झटपट बनाइये हरभरा चाट | हरे चने की चाट | चना हरभरा चाट | hara bhara chaat in hindi | पहले ताज़े हरे चने को धो लें। एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में पर्याप्त पानी उबालें। स्वादानुसार नमक डालें। यह उबले हुए हरे चने को आवश्यक मसाला प्रदान करेगा। आगे, एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें। यह चमकीले हरे रंग को बनाए रखने और खाना पकाने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करता है। पर्याप्त पानी में ५ से ७ मिनट के लिए पकाएं। आंच से उतारें और पानी को छान लें। ठंडा पानी डालें और एक तरफ रख दें। ठंडा पानी ताज़ा होता है, आंतरिक खाना पकाने की प्रक्रिया को रोकता है और हरे चने के रंग को बदलने से रोकता है। एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें सरसों डालें। जब सरसों चटकने लगे, हींग डालें। अब हरा चना डालें और मध्यम आंच पर १ से २ मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं। नमक डालें। एक चुटकी नमक पर्याप्त है क्योंकि हमने पहले ही इसे उबालते समय डाला है। अब काला नमक डालें। मिर्च डालें। यदि आप मसालेदार भोजन प्रेमी हैं तो आप मात्रा बढ़ा सकते हैं। मिर्च पाउडर डालें। धनिया डालें। अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर २ से ३ मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं। आंच बंद कर दें। परोसने से ठीक पहले नींबू का रस डालें और हरभरा चाट को अच्छी तरह मिलाएं। हरभरा चाट को | झटपट बनाइये हरभरा चाट | हरे चने की चाट | चना हरभरा चाट | hara bhara chaat in hindi | धनिया से गार्निश करके तुरंत परोसें। मिक्स स्प्राउट चाट, स्प्राउटस् एण्ड कॉर्न चटपटा चाट, स्प्राउट्स आलू सल्ली चाट, अंकुरित मूंग चाट कुछ अन्य फिलिंग इवनिंग स्नेक हैं।