मैक्सिकन ब्रेड रोल्स रेसिपी | मैक्सिकन ब्रेड रोल | ब्रेड का नाश्ता | किट्टी पार्टी नाश्ता | mexican bread rolls in hindi | with 20 amazing images.
मैक्सिकन ब्रेड रोल्स रेसिपी | मैक्सिकन ब्रेड रोल | ब्रेड का नाश्ता | किट्टी पार्टी नाश्ता - Mexican Bread Rolls recipe in Hindi
मैक्सिकन ब्रेड रोल का फिलिंग बनाने की विधि- एक नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, उसमें मैदा डालें और लगातार हिलाते हुए मध्यम आँच पर १ मिनट तक पकाएँ।
- दूध डालें और मध्यम आँच पर 2 मिनट तक लगातार हिलाते हुए पकाएँ, जब तक कोई गाठ्ठे न रह जाए।
- कॉर्न, शिमला मिर्च, चीज़, सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस् और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और लगातार हिलाते हुए मध्यम आँच पर १ मिनट तक पकाएँ।
- मिश्रण को एक कटोरे में डालें और एक तरफ रख दें।
मैक्सिकन ब्रेड रोल बनाने के लिए आगे की विधि- मैक्सिकन ब्रेड रोल्स बनाने के लिए सभी ब्रेड स्लाइस से क्रस्ट निकालें और प्रत्येक स्लाइस को रोलिंग पिन की मदद से रोल करें।
- ब्रेड स्लाइस के किनारों पर थोड़ा पानी लगायें।
- ब्रेड स्लाइस के केंद्र में 1/2 टेबल-स्पून फिलिंग का रखें, इसे कसकर रोल करें और फिलिंग को सील करने के लिए किनारों को अच्छी तरह से दबाएं।
- 10 और ब्रेड रोल बनाने के लिए विधि क्रमांक 2 और 3 दोहराएं।
- एक गहरी कढाई में तेल गरम करें और एक समय में कुछ ब्रेड रोल्स डालकर वे चारों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के हो जाएं, तब तक तल लें।
- मैक्सिकन ब्रेड रोल्स को एक टिशू पेपर पर निकाल लें और टमॅटो कैचप के साथ तुरंत परोसें।
Nutrient values per bread roll
ऊर्जा | 98 कैलरी |
प्रोटीन | 3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 13.3 ग्राम |
फाइबर | 0.2 ग्राम |
वसा | 3.3 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 117.8 mcg |
विटामिन बी 1 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.2 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 7.2 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 1.6 mcg |
कैल्शियम | 51.3 मिलीग्राम |
लोह | 0.4 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 20 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 21.8 मिलीग्राम |
जिंक | 0 मिलीग्राम |