आलू और मूली को भूल जाइए। जरा पनीर से भरे इन पराठो को भी खा कर देखिए। आप को स्वर्ग में बने स्वादिष्ट व्यंजन जैसा स्वाद आएगा। इसके लिए घर में पनीर फटा कर प्रयोग कीजिए।
पनीर पराठा - Paneer Paratha ( Paneer Snacks ) recipe in Hindi
आटे के लिए- एक बाउल में सारी सामग्री डालकर आवश्यकता अनुसार थेड़े-थेड़े पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंध लीजिए। मलमल के गीले कपड़े से आटे को ढ़ककर 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिए।
- आटे को बराबर 8 भागो में बाँटिए और प्रत्येक भाग को सूखे आटे की सहायता से 100 mm (4'') व्यास के अंडाकार आकार में बेल लीजिए।
कैसे आगे बढे- हर रोटी के मध्यभाग में भरावन मिश्रण का 1 भाग रख कर चारों तरफ मोडते हुए बंद कर लीजिए। रोटी का आकार चकोर जैसा हो जाएगा।
- सूखे आटे की सहायता से 125 mm (5'') व्यास की रोटी के रूप में फिर से बेलिए।
- गरम तवे पर पराठे को ½ टेबल-स्पून घी की सहायता से दोनो तरफ से भूरे निशान आने तक अच्छी तरह सेकिए। मक्खन के साथ गरमा गरम परोसिए।
Nutrient values per paratha
ऊर्जा | 184 कैलरी |
प्रोटीन | 5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 15.6 ग्राम |
फाइबर | 0.4 ग्राम |
वसा | 11.3 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 161 mcg |
विटामिन बी 1 | -0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | -0.2 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.7 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 1.1 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 7.2 mcg |
कैल्शियम | 101.6 मिलीग्राम |
लोह | 1 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 4.3 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 64.7 मिलीग्राम |
जिंक | 0.4 मिलीग्राम |