सुहाली को पारंपरिक रुप से शादियों और होली , दीवाली आदि जैसे खास त्यौहार और मौको पर बनाया जाता था। लेकिन आजकल, यह नमकिन कि दुकानों में सालभर मिलते हैं। इन करारे नमकीन को गरमा गरम मसाला चाय के साथ भी परोसा जा सकता है या अचार के साथ झटपट नाश्ते के रुप में भी परोसा जा सकता है।
सुहाली - Suhaali recipe in Hindi
Method- सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में मिला लें और पर्याप्त मात्रा में पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूंथ लें।
- आटे को 25 भाग में बाँट लें और थोड़े सूखे मैदा का प्रयोग कर, 25 मिमी. (1") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- प्रत्येक गोले में समान अंतर पर काँटे से छेद कर लें।
- एक गहरी नॉन-स्टिक कढाई में तेल गरम करें, और थोड़े-थोड़े सुहाली डालकर, उनके सभी तरफ से सुनहरा होने तक मध्यम आँच पर तल लें।
- तेल सोखने वाले कागज़ पर निकाल लें और ठंडा कर लें।
- परोसें या हवा बद डब्बे में रखकर संग्रह करें।
पोषक मूल्य प्रति suhaali
ऊर्जा | 36 कैलरी |
प्रोटीन | 0.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 1.9 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 3 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 0.2 मिलीग्राम |