वेजिटेबल मैगी नूडल्स रेसिपी | वेजिटेबल मसाला मैगी | मसाला मैगी | मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी | vegetable masala maggie noodles in hindi | with 20 amazing images.
सभी को मसाला मैगी बहुत पसंद है और हमने इसमें वेजिटेबल मैगी नूडल्स बनाने के लिए सब्जियों को शामिल किया है जो कि मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी मैगी नूडल्स है।
कभी-कभी, सादी मैगी आपको उबाऊ लग सकती है, इसलिए हमने आपको एक अलग रेसिपी दी है, जो मसाला मैगी है और इसे मुंबई की स्ट्रीट पर बेचा जाता है। मुझे याद है कि लेह की यात्रा पर इसी तरह की वेजिटेबल मैगी नूडल्स मिलती है। ठंड के मौसम में एक कप चाय के साथ गर्म मैगी स्वर्गीय थी।
यह वेजिटेबल मैगी नूडल्स रेसिपी इस ऑल टाइम फेवरेट को सबजीयों और मसालों के साथ और अधिक जैज बनाती है। यहां हमने पैन में गर्म तेल लिया है, आप चाहें तो मक्खन का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने अदरक और हरी मिर्च को डाला है, साथ ही आप अदरक को छोड़ लहसुन को भी डाल सकते हैं। हमने सबजीयों को जोड़ा है जिसमें प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च शामिल हैं। हालांकि, आप हरी मटर, गाजर, मक्का, ब्रोकोली आदि जोड़ सकते हैं, यह आपकी वेजिटेबल मैगी नूडल्स को जीवंत और रंगीन बना देगा! अपने बच्चे के आहार में सबजीयों को जोड़ने का भी एक अद्भुत तरीका है। इसके बाद, हमने हल्दी और गरम मसाला मिलाया है। आप गरम मसाला छोड़ सकते हैं और अतिरिक्त मैगी मसाला पैकेट जोड़ सकते हैं जो बाजार में उपलब्ध हैं। इसे पकाए और मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी नूडल्स गर्म परोसें!
मैगी सभी पीढ़ियों कि पसंदिदा है, आपको दिन में किसी भी समय मैगी परोसने से पहले सोचना भी नहीं पड़ेगा! मैगी बच्चे के दिलों में एक अलग स्थान रखता है! वेजिटेबल मैगी नूडल्स को स्नैक के रूप में या अचानक भूख लगने पर परोसें! आप इसे और भी रोमांचक बनाने के लिए कसा हुआ पनीर या चीज़ छिड़क सकते हैं !!
नीचे दिया गया है वेजिटेबल मैगी नूडल्स रेसिपी | वेजिटेबल मसाला मैगी | मसाला मैगी | मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी | vegetable masala maggie noodles in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।
वेजिटेबल मैगी नूडल्स रेसिपी | वेजिटेबल मसाला मैगी | मसाला मैगी | मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी - Vegetable Masala Maggi, Masala Maggi Noodle recipe in Hindi
वेजिटेबल मसाला मैगी नूडल्स बनाने की विधि- वेजिटेबल मसाला मैगी नूडल्स बनाने के लिए, एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमे अदरक और हरी मिर्च डालें और मध्यम आँच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
- 1 से 2 मिनट के लिए प्याज को मध्यम आंच पर सेकें।
- टमाटर डालें और मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए भूनें।
- शिमला मिर्च डालें और मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए भूनें।
- हल्दी पाउडर, गरम मसाला और 2 मसाला मैगी पाउडर के पाउच डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 30 सेकंड के लिए मध्यम आँच पर पकाएँ।
- 2 कप पानी और नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
- मैगी नूडल्स डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट तक या जब तक पानी पूरी तरह से सोख जाए तब तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
- हरी मिर्च को निकाल दें।
- वेजिटेबल मसाला मैगी नूडल्स को तुरंत परोसें।
विस्तृत फोटो के साथ वेजिटेबल मैगी नूडल्स रेसिपी | वेजिटेबल मसाला मैगी | मसाला मैगी | मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी