चना दाल वड़ा रेसिपी | क्रिस्पी चना दाल वड़ा | मसाला वड़ा | इंडियन चना दाल वड़ा - Chana Dal Vada, Crispy Chana Dal Vada
द्वारा तरला दलाल
14 Jun 2020
This recipe has been viewed 822 times
चना दाल वड़ा रेसिपी | क्रिस्पी चना दाल वड़ा | मसाला वड़ा | इंडियन चना दाल वड़ा | chana dal vada in hindi | with 23 amazing images.
चना दाल वड़ा रेसिपी | क्रिस्पी चना दाल वड़ा | मसाला वड़ा | इंडियन चना दाल वड़ा - Chana Dal Vada, Crispy Chana Dal Vada recipe in Hindi
चना दाल वड़ा बनाने की विधि- चना दाल वड़ा बनाने के लिए, चना दाल को साफ करके और धोकर 2 घंटे के लिए पर्याप्त गर्म पानी में भिगोएं। छान लें।
- एक मिक्सर में भिगोई हुई चना दाल, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, जीरा और ¼ कप पानी मिलाएं और पीसकर एक दरदरी पेस्ट बना लें।
- मिश्रण को एक गहरी कटोरी में डालें, शेष सभी सामग्री डालें और अपने हाथों का उपयोग करके अच्छी तरह मिलाएं।
- मिश्रण को 18 बराबर भागों में विभाजित करें और प्रत्येक भाग को एक गोल सपाट वड़ा में रोल करें।
- एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, एक बार में कुछ वड़े डालकर मध्यम आँच पर वे चारों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के हो जाएँ तब तक तलें। एक टिशू पेपर पर निकाल लें।
- नारियल की चटनी के साथ चना दाल वड़ा तुरंत परोसें।
Nutrient values per vada
ऊर्जा | 87 कैलरी |
प्रोटीन | 2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 6.1 ग्राम |
फाइबर | 1.6 ग्राम |
वसा | 6.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 79.8 mcg |
विटामिन बी 1 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.2 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 1 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 13.8 mcg |
कैल्शियम | 7.6 मिलीग्राम |
लोह | 0.5 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 7 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 71.1 मिलीग्राम |
जिंक | 0.2 मिलीग्राम |