मोहनथाल एक और मशहुर गुजराती मिठाई है। इस मिठाई को सही तरह से बनाना ज़रुरी होता है, कयोंकि एक तार वाली चाशनी इस व्यंजन को अच्छी तरह से बनाने का मूल है। अगर बहुत ज़्यादा पक जाए, इस व्यंजन के रंग और स्वाद पर प्रभाव पड़ता है। साथ ही, इस व्यंजन को नरम रुप प्रदान करने वाले मावा को बेसन के अच्छी तरह सुनहरा होने के बाद डालने के बाद मिलाना चाहिए।
मोहनथाल - Mohanthaal ( Gujarati Recipe) in Hindi
Method- बेसन और 1/4 कप घी को एक बाउल में मिलाकर अच्छी तरह मिला लें और अपनी ऊँगलीयों से मिलाकर दरदरा मिश्रण बना लें। 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
- बचे हुए 1 कप घी को कढ़ाई में गरम करें, बेसन का मिश्रण डालकर, धिमी आँच पर 30 मिनट या बेसन के सुनहरा होने तक बुन लें। लगातार हिलाते रहें और किनारों को खरोचते रहें।
- मावा डालकर अच्छी तरह मिला लें और धिमी आँच पर और 7-8 मिनट के लिए, लगातार हिलाते हुए पका लें। आँच से हठाकर एक तरफ रख दें।
- एक दुसरे नॉन-स्टिक पॅन में, शक्कर को ज़रुरत मात्रा के पानी (लगभग 1 कप) के साथ, शक्कर के ढ़क जाने तक, मिला लें। धिमी आँच पर लगभग 15-20 मिनट तक पकाकर एक तार वाली चाशनी बना लें।
- आँच से हठाकर, बेसन के मिश्रण में चाशनी डालकर, लगातार हिलाते हुए मिश्रण के गाढ़ा होने तक पका लें (लगभग 15-20 मिनट के लिए)।
- इलायची पाउडर, जायफल पाउडर और आधे बादाम और पिस्ता की कतरन डालकर अच्छी तरह मिला ले।
- इस मिश्रण को एक 200 मिमी (8") व्यास और 25 मिमी (1") ऊँची थाली में डालकर, चपटे चम्मच से अच्छी तरह फैला लें।
- बचे हुए बादाम और पिस्ता के तकरन को छिड़कर 10-15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
- चौकौर या ईंट आकार के चीरे लगाकर, ठंडा करने के लिए एक तरफ रख दें।
- टुकड़ो में काटकर हवा बंद डब्बे में रखें।
सुलभ सुझावः- आप चाशनी को बेसन के 10-15 मिनट के लिए पकने के बाद तुरंत बनाना शुरु कर सकते हैं।
पोषक मूल्य प्रति piece
ऊर्जा | 233 कैलरी |
प्रोटीन | 4.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 28.8 ग्राम |
फाइबर | 3 ग्राम |
वसा | 11.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 14.4 मिलीग्राम |