न्यूट्री वॉफल - Nutri Waffles ( Paneer Snacks, Low Calorie Recipe) in Hindi
Method- मूँगदाल को धोकर, पर्याप्त पानी में 3 से 4 घंटे भिगो दीजिए। सारा पानी अच्छी तरह निथार दीजिए।
- पनीर और हरी मिर्च डालकर ब्लैंडर में महीन पीस लीजिए।
- पेस्ट को एक बाउल में निकालकर उसमें मेथी, पालक, बेसन, हींग, खानेवाला सोडा, शक्कर, तेल, नमक और थोडा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाइए।
- घोल को 4 बराबर भगो में बाँट लीजिए। घोल के 1 भाग को चुपड़े हुए और पहले से गरम वॉफल आयरन में कुरकुरा होने तक बेक कीजिए।
- यही प्रक्रिया दोहराते हुए शेष 3 वॉफल बनाइए।
- पुदीने की चटनी के साथ गरमा गरम परोसिए।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 141 कैलरी |
प्रोटीन | 8.2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 19.2 ग्राम |
फाइबर | 2.8 ग्राम |
वसा | 3.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 26 मिलीग्राम |