पनीर चीज़ टोस्ट रेसिपी | तवा पनीर चीज़ टोस्ट | तवा चीज़ ब्रेड टोस्ट | झटपट नाशता - Paneer Cheese Toast, Tava Paneer Cheese Toast
द्वारा तरला दलाल
11 Jun 2020
This recipe has been viewed 534 times
पनीर चीज़ टोस्ट रेसिपी | तवा पनीर चीज़ टोस्ट | तवा चीज़ ब्रेड टोस्ट | झटपट नाशता | paneer cheese toast in hindi | with 17 amazing images.
पनीर चीज़ टोस्ट रेसिपी | तवा पनीर चीज़ टोस्ट | तवा चीज़ ब्रेड टोस्ट | झटपट नाशता - Paneer Cheese Toast, Tava Paneer Cheese Toast recipe in Hindi
पनीर टॉपिंग बनाने की विधि- एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और जीरा डालें।
- जब बीज चटकने लगे, तब प्याज और लहसुन की पेस्ट डालें और मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए भूनें।
- टमाटर डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
- हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
- पनीर और धनिया डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ। एक तरफ रख दें।
पनीर चीज़ टोस्ट बनाने की आगे की विधि- पनीर चीज़ टोस्ट बनाने के लिए, एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, इसे 1 टी-स्पून तेल का इस्तेमाल करके ग्रीस करें, इसके ऊपर ब्रेड स्लाइस रखें और दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक पकाएँ।
- पनीर टॉपिंग का 1 भाग फैलाएं और उस पर 1 टेबल-स्पून चीज़ समान रूप से छिडकें, ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए पकाएं।
- टोस्ट को 2 बराबर टुकड़ों में तिरछा काटें।
- 3 और पनीर चीज़ टोस्ट बनाने के लिए विधि क्रमांक 1 से 3 दोहराएं।
- पनीर चीज़ टोस्ट को टमॅटो कैचप के साथ तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति toast
ऊर्जा | 296 कैलरी |
प्रोटीन | 9.2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 15.9 ग्राम |
फाइबर | 0.5 ग्राम |
वसा | 21.7 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 9 मिलीग्राम |
सोडियम | 115.9 मिलीग्राम |