स्पाईस्ड सेसमे पॉपकार्न - Spiced Sesame Popcorn recipe in Hindi
Method- प्रैशर कुकर में 1 टेबल-स्पून तेल गरम करें, मकई के दानें डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुनें।

- ढ़क्कन से ढ़ककर धिमी आँच पर लगभग 3-4 मिनट या फूटने की आवाज़ आने तक पका लें।

- जब मकई के दाने फूटने लगे, आँच से हठाकर प्रैशर कुकर का ढ़क्कन खोल लें (सुलभ सुझाव देखें)। एक तरफ रखें।

- बचे हुए 1 टेबल-स्पून तेल को एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में गरम करें, तिल और ज़ीरा डालें। जब बीज चटकने लगे, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मध्यम आँच पर 30 सेकन्ड तक भुनें।

- तैयार पॉपकॉर्न और चीज़ डालकर अच्छी तरह मिलायें।

- तुरंत परोसें।
सुलभ सुझावः- विधी क्रमांक 2 में, ढ़क्कन पर गास्केट और सिटी ना लगाऐं, जिससे स्टीम निकलकर पॉपकॉर्न को नरम बन जायेंगे।

Nutrient values per serving
ऊर्जा | 270 कैलरी |
प्रोटीन | 5.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 16.4 ग्राम |
फाइबर | 3.5 ग्राम |
वसा | 20.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 182.4 mcg |
विटामिन बी 1 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.6 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 0 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 4.4 mcg |
कैल्शियम | 145.8 मिलीग्राम |
लोह | 1.2 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 3.5 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 62.9 मिलीग्राम |
जिंक | 1.2 मिलीग्राम |