पत्तागोभी एण्ड दाल पराठा रेसिपी | केबेज एण्ड दाल पराठा | हेल्दी पत्ता गोभी दाल पराठा | cabbage and dal paratha recipe in hindi | with 32 amazing images.
केबेज एण्ड दाल पराठा दालों और सब्जियों का शानदार संयोजन है। इस संतुलित व्यंजन को थोड़े गेहूं के आटे की बजाय सोया और नाचनी के आटे से अधिक पौष्टिक बनाया जा सकता है। करकरी पत्तागोभी और सौम्य दाल के संतुलन और सुगन्धित सामग्रियों जैसे सौंफ और पुदिने से बने इन पराठों को आप जरुर ही पसंद करेंगे।
पत्तागोभी एण्ड दाल पराठा रेसिपी | केबेज एण्ड दाल पराठा | हेल्दी पत्ता गोभी दाल पराठा | - Cabbage and Dal Paratha recipe in Hindi
आटे के लिए- एक गहरे बर्तन में आटा, नमक, और तेल डालिए, अच्छे से मिलाइए और पर्याप्त पानी का उपयोग करते हुए नरम आटा गुंधिये।

- उसे ढक्कन से ढक लीजिए और 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिए।

भरावन के लिए- एक बडें नॉन-स्टिक तवे पर तेल गरम करिए, उसमे सौंफ और प्याज़ डालिए और मध्यम आंच 1 मिनट भूनिए। उसमे हरी मिर्च और पत्तागोभी डालिए और मध्यम आंच पर 1 ओर मिनट के लिए भूनिए।

- उसमे मूंग दाल, पुदिने के पत्ते, हल्दी पाउडर, अमचूर और नमक डालिए, अच्छे से मिलाइए और मध्यम आंच

- पर 1 से 2 मिनट, बिच-बिच में हिलाते हुए पकाइए।

- भरावन को 5 बराबर भागों में बाँट लीजिए और एक तरफ रख दीजिए

आगे की विधि- आटे को 5 बराबर भागों में बाँट लीजिए।

- आटे के एक भाग को, 150 मिमी. (6”) व्यास के गोल आकार में, थोडे गेहूं के आटे की मदद से बेल लीजिए।

- बने हुए भरावन के एक भाग को रोटी के आधे हिस्से में फैला दीजिए और उसे मोड़ कर अर्धवृत बनाइए।

- एक नॉन- स्टिक तवा गरम करिए और उस पर थोडा तेल चुपडिए।

- पराठे को, थोड़े तेल की मदद से, दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाइए।

- यही प्रक्रिया दोहराते हुए, बचे हुए और 4 पराठे बनाइए।

- दही और आपकी पसंद के आचार के साथ तुरंत परोसिए ।
पोषक मूल्य प्रति paratha
ऊर्जा | 175 कैलरी |
प्रोटीन | 5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 23.8 ग्राम |
फाइबर | 4.3 ग्राम |
वसा | 7 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 9.4 मिलीग्राम |