इस पुलाव में, मकई की मिठास और मेथी का हल्का कड़वापन एक साथ बेहद अच्छी तरह जजते हैं। सादे मसालों का प्रयोग कर और प्रैशर कुक करने से, इस आसान से बनने वाले कोर्न मेथी पुलाव को झटपट बनाया जा सकता है।
कोर्न मेथी पुलाव - Corn Methi Pulao recipe in Hindi
Method- एक प्रैशर कुकर में मक्ख़न और तेल गरम करें, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर, मध्यम आँच पर 1/2 मिनट के लिए भुन लें।

- प्याज़ डालकर, मध्यम आँच पर 1-2 मिनट तक भुन लें।

- मेथी और मकई डालकर 1 मिनट के लिए भुन लें।

- चावल और 2 कप गरम पानी, नमक, हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड के लिए भुन लें और 2 सिटी तक प्रैशर कुक कर लें।

- ढ़क्कन खोलने से पुर्व सारी भाप निकलने दें।

- ताज़े दही के साथ गरमा गरम परोसें।
Nutrient values per serving
ऊर्जा | 226 कैलरी |
प्रोटीन | 3.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 38.6 ग्राम |
फाइबर | 2.7 ग्राम |
वसा | 6.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 255.4 mcg |
विटामिन बी 1 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.9 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 4.1 मिलीग्राम |
कैल्शियम | 29 मिलीग्राम |
लोह | 0.5 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 7.7 mcg |
सोडियम | 30 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 37.8 मिलीग्राम |
जिंक | 0.7 मिलीग्राम |