You are here: Home > कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > स्टार्टस् रेसिपी, नाश्ते रेसिपी > तले हुए नाश्ते > फ्रेंच फ्राइज रेसिपी | फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि | कुरकुरे आलू फ्रेंच फ्राइज़ फ्रेंच फ्राइज रेसिपी | फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि | कुरकुरे आलू फ्रेंच फ्राइज़ - French Fries Recipe, How To Make French Fries द्वारा तरला दलाल Post A comment 13 May 2020 This recipe has been viewed 1111 times French Fries Recipe, How To Make French Fries - Read in English फ्रेंच फ्राइज रेसिपी | फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि | कुरकुरे आलू फ्रेंच फ्राइज़ | french fries in hindi | with 10 amazing images. फ्रेंच फ्राइज रेसिपी | फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि | कुरकुरे आलू फ्रेंच फ्राइज़ - French Fries Recipe, How To Make French Fries in Hindi Tags खाने के साथ परोसे जाने वाले रेसिपी तले हुए नाश्तेशाम के चाय के नाश्तेतली हुई रेसिपीबर्थडे पार्टीहाई टी पार्टीकढ़ाई तैयारी का समय: ५ मिनट   पकाने का समय: २० मिनट   कुल समय : २५ मिनट     २ मात्रा के लिये मुझे दिखाओ मात्रा सामग्री फ्रेंच फ्राइज के लिए सामग्री२ कप आलू, छीलकर फिंगर्स में काट लें नमक और ताजी पिसी काली मिर्च , स्वादअनुसार तलने के लिए तेल विधि Methodफ्रेंच फ्राइज बनाने की विधिफ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए, एक बर्तन में पानी में थोड़ा सा नमक डालकर उबालें। आलू के फिंगर्स डालें और उन्हें 5 से 7 मिनट तक हल्का उबालें (parboil)। छानकर अलग रखें।कढ़ाई में तेल गर्म करें और मध्यम आँच पर एक समय में आलू के फिंगर्स डालकर वे चारों ओर से कुरकुरे और सुनहरे भूरे रंग के हो जाएँ तब तक तल लें।फ्रेंच फ्राइज़ को टिशू पेपर पर निकालें, ऊपर से नमक और काली मिर्च छिड़कें और धीरे से टॉस करें।फ्रेंच फ्राइज़ को तुरंत परोसें।आसान टिप:आसान टिप:कुरकुरे फ्रेंच फ्राइज़ के लिए, एक उच्च स्टार्च वाले आलू का उपयोग करें, जिसे फ्रेंच फ्राइज़ आलू / चिप्स के आलू के रूप में जाना जाता है। महराष्ट्रा में, उन्हें तलेगांव आलू कहा जाता है। पोषक मूल्य प्रति servingऊर्जा322 कैलरीप्रोटीन1.6 ग्रामकार्बोहाइड्रेट22.6 ग्रामफाइबर1.7 ग्रामवसा25.1 ग्रामकोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्रामसोडियम11 मिलीग्राम फ्रेंच फ्राइज रेसिपी | फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि | कुरकुरे आलू फ्रेंच फ्राइज़ की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें विस्तृत फोटो के साथ फ्रेंच फ्राइज रेसिपी | फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि | कुरकुरे आलू फ्रेंच फ्राइज़ होममेड फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए आलू धो लें फिर छीलकर फिंगर्स में काट लें। चोपिंग बोर्ड पर आलू को २ आधे भाग में काटे, फिर लगभग १" मोटाई रखकर पतले स्ट्रिप्स में काटें। आलू की फिंगर्स को ठंडे पानी में डुबो कर रखें। न केवल यह उन्हें भूरा होने से रोकता है, बल्कि अतिरिक्त स्टार्च से भी छुटकारा पाने में मदद करता है, जिसके परिणामस्वरूप कुरकुरे फ्राइज़ मिलेगे। आलू फिंगर्स को समान रूप से काटा जाना चाहिए, ताकी वे समान रूप से पकते हैं। एक बर्तन में पानी डालें और थोड़ा सा नमक डालकर उबालें। आलू फिंगर्स डालें और उन्हें ५ से ७ मिनट तक हल्का उबालें। सुनिश्चित करें कि आप उन्हें अधिक समय तक न उबालें अन्यथा वे ओवरकुक हो जाएंगे और टूट जाएंगे। आलू फिंगर्स को छान लें। इसे बहते पानी के नीचे ताज़ा करें, ताकि खाना पकाने की प्रक्रिया रोक सके। एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और मध्यम आँच पर एक बार में आलू की कुछ फिंगर्स तलें। आलू फिंगर्स को एक-एक करके डालें वरना तलते समय आलू के फिंगर्स आपस में चिपक जाएँगे। चारों ओर से कुरकुरे और सुनहरे भूरे रंग के हो जाएँ तब तक तल लें। एक स्लोटेड चम्मच की मदद से फ्रेंच फ्राइज़ निकालें और सोखनेवाले कागज पर निकाल दें। फ्रेंच फ्राइज़ गरम हे तभी नमक और काली मिर्च समान रूप से छिड़कें, धीरे से उछाल कर टॉस कर लें। केचप या किसी भी डिप्स जैसे कि लहसुन मेयोनेज़, अचारी डिप या वेज क्रीम चीज़ डिप के साथ फ्रेंच फ्राइज़ को | फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि | कुरकुरे आलू फ्रेंच फ्राइज़ | french fries in hindi | तुरंत परोसें।