दिन का प्रारभं इस हरे भरे नाश्ते से कीजिए! दलिया के साथ पुदीना, धनिया और सोआ के पत्ते मिलाकर प्रेशर कुक करके यह झटपट सुबह का नाश्ता बनाइए। इस दलिया के साथ एक ग्लास जूस या मिल्कशेक एक संपूर्ण सुबह का नाश्ता बनाता है।
हरियाली दलिया - Hariyali Dalia recipe in Hindi
Method- एक प्रेशर कुकर में तेल डालकर गरम करिए और उसमे सरसों डालिए।
- जब सरसों चटखने लगे, तब उसमे हरी मिर्च डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकंड पकाइए।
- उसमे दलिया डालकर, लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट भूनिए।
- 3 कप गरम पानी, पुदिने के पत्ते, धनिया, सोआ भाजी और नमक डालकर अच्छे से मिलाइए और प्रेशर कुकर में 3 सीटी बजने तक पकाइए ।
- भाप जाने दीजिए और फिर ढ़क्कन खोलिए।
- तुरंत परोसिए।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 185 कैलरी |
प्रोटीन | 3.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 29.1 ग्राम |
फाइबर | 1 ग्राम |
वसा | 6.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 3.4 मिलीग्राम |