बच्चों के लिए दलिया वेजिटेबल खिचड़ी रेसिपी | दलिया खिचड़ी - शिशु आहार | वेजिटेबल दलिया खिचड़ी | Vegetable Dalia Khichdi for Babies and Toddlers
द्वारा

बच्चों के लिए दलिया वेजिटेबल खिचड़ी रेसिपी | दलिया खिचड़ी - शिशु आहार | वेजिटेबल दलिया खिचड़ी - बेबी फ़ूड | बच्चों के लिए वेजिटेबल खिचड़ी | vegetable dalia khichdi for babies and toddlers in hindi | with 20 amazing images.



खिचड़ी अपने आप में ही एक संपूर्ण और पौष्टिक आहार है, खासतौर पर जब इसे दही के साथ परोसा जाये। साथ ही यह एक ही व्यंजन में 2 खाद्य समूह को शामिल करने का एक अच्छा तरीका है-जैसे अनाज और सब्ज़ीयाँ। इस सम तक, बच्चे अपना खाना चबाना शुरु कर देते हैं और इस व्यंजन में कटी हुई सब्ज़ीयाँ इस प्रक्रीया को प्रोत्साहित करता है।

बच्चों के लिए दलिया वेजिटेबल खिचड़ी रेसिपी | दलिया खिचड़ी - शिशु आहार | वेजिटेबल दलिया खिचड़ी in Hindi


-->

बच्चों के लिए दलिया वेजिटेबल खिचड़ी रेसिपी | दलिया खिचड़ी - शिशु आहार | वेजिटेबल दलिया खिचड़ी - Vegetable Dalia Khichdi for Babies and Toddlers recipe in Hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     10.75 कप
मुझे दिखाओ कप

सामग्री

बच्चों के लिए दलिया वेजिटेबल खिचड़ी के लिए सामग्री
१ टेबल-स्पून दलिया , धोकर छाना हुआ
१ टेबल-स्पून चावल , धोकर छाना हुआ
२ टेबल-स्पून कटी हुई शिमला मिर्च
१/४ कप कटी हुई पालक
१/४ कप कटे हुए फूलगोभी के फूल
१/२ टी-स्पून घी
एक चुटकी जीरा
एक चुटकी हींग
एक चुटकी हल्दी पाउडर
नमक , प्रतिबंधित मात्रा में
ताजी पिसी काली मिर्च , स्वादानुसार

बच्चों के लिए दलिया वेजिटेबल खिचड़ी के साथ परोसने के लिए
ताजा दही , हो सके तो गाय के दूध से बना
विधि
बच्चों के लिए दलिया वेजिटेबल खिचड़ी की विधि

    बच्चों के लिए दलिया वेजिटेबल खिचड़ी की विधि
  1. बच्चों के लिए दलिया वेजिटेबल खिचड़ी बनाने के लिए, प्रेशर कुकर में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें।
  2. जब बीज चटकने लगे, तब हींग, हल्दी पाउडर, दलिया, चावल और सभी सब्जियाँ डालें और मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट के लिए भून लें।
  3. लगभग 3/4 कप पानी, नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें, अच्छी तरह से मिलाएं और 3 सीटी के लिए प्रेशर कुक करें।
  4. ढक्कन खोलने से पहले भाप को निकलने दें।
  5. वेजिटेबल दलिया खिचड़ी - बेबी फ़ूड को ताजा दही के साथ गुनगुना परोसें ।

आसान टिप:

    आसान टिप:
  1. 1. दलिया को बल्गर व्हीट के रूप में भी जाना जाता है।
पोषक मूल्य प्रति 3/4 cup
ऊर्जा130 कैलरी
प्रोटीन3.7 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट23 ग्राम
फाइबर2.9 ग्राम
वसा2.6 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम32.7 मिलीग्राम


Reviews