भारत के पश्चिमी भाग मे खाने मे अक्सर नारीयल का प्रयोग किया जाता है। केरेला के रसोई से मिला यह मालाबारी करी इनमे से एक है। नारीयल दुध से बने अअधर मे सब्ज़ीयाँ डाली गयी है और नारीयल का प्रयोग मसाला पेस्ट बनाने के लिये भी किया गया है, साथ ही सब्ज़ीयों कौ नरमाहट इस व्यंजन मे उभर कर आती है।
मालाबारी करी - Malabari Curry ( Desi Khana) recipe in Hindi
पेस्ट के लिये- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में नरीयल और कड़ी पत्ते मिलाकर, लगातार हिलाते हुए धिमी आँच पर मिश्रण के गुलाबी होने तक पका लें। ठंडा करने एक तरफ रख दें।
- हरी मिर्च, लहसुन, दालचीनी, लौंग, कालीमिर्च और सूखी लाल मिर्च डालकर, थोड़े पानी के साथ मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। एक तरफ रख दें।
आगे बढ़ने की विधि- नॉन-स्टिक कढ़ाई मे घी गरम करें, कड़ी पत्ते और प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट तक भुनें।
- तैयार पेस्ट डालकर मध्यम आँच पर और 2 मिनट के लिये भुने।
- टमाटर और 2 टेबल-स्पून पानी डालकर अच्छी तरह मिलायें और लगातार हिलाते हुए, 3-4 मिनट तक मध्यम आँच पर पकायें।
- हल्दी पाडउर, मिली-जुली सब्ज़ीयाँ, नारीयल का दुध और नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें और बीच-बीच में हिलाते हुए मध्यम आँच पर 2 मिनट तक पकायें।
- नींबू का रस डालकर मध्यम आँच पर 1 मिनट तक पकायें।
- गरमा गरम परोसें।
Nutrient values per serving
ऊर्जा | 175 कैलरी |
प्रोटीन | 3.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 11.2 ग्राम |
फाइबर | 6.5 ग्राम |
वसा | 13 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 416.7 mcg |
विटामिन बी 1 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.6 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 21.2 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 19.2 mcg |
कैल्शियम | 47 मिलीग्राम |
लोह | 1.3 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 18.4 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 118.6 मिलीग्राम |
जिंक | 0.2 मिलीग्राम |