मिनी पाव भाजी बर्गर रेसिपी | बच्चों के पसंद का पाव भाजी बर्गर | पाव भाजी बर्गर बनाने की विधि | पार्टी बर्गर रेसिपी | मिनी बर्गर | mini pav bhaji burger in hindi.
मिनी पाव भाजी बर्गर रेसिपी | बच्चों के पसंद का पाव भाजी बर्गर | पाव भाजी बर्गर बनाने की विधि - Mini Pav Bhaji Burgers recipe in Hindi
मिनी पाव भाजी बर्गर का स्टफिंग बनाने की विधि- मिनी पाव भाजी बर्गर का स्टफिंग बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, उसमें प्याज़ और लहसुन की पेस्ट डालें और मध्यम आँच पर 30 सेकंड के लिए भूनें।
- शिमला मिर्च, टमाटर, मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालें और मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए भूनें।
- आलू, सब्जियां, धनिया, नींबू का रस और नमक डालें और आलू मशर की मदद से मैश करें और मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ। एक तरफ रख दें।
मिनी पाव भाजी बर्गर बनाने की विधि- मिनी पाव भाजी बर्गर बनाने के लिए, स्टफिंग को 6 बराबर भागों में विभाजित करें और अलग रखें।
- प्रत्येक बर्गर बन को क्षैतिज रूप से (horizontally) दो में काटें।बर्गर बन के प्रत्येक आधे हिस्से के अंदर की तरफ थोडा मक्खन लगाएँ और उन्हें नॉन-स्टिक तवे पर हल्के से टोस्ट करें। एक तरफ रख दो।
- एक साफ, सूखी सतह पर बन का निचला आधा हिस्सा रखें, जिसमें मक्खन वाली साइड ऊपर की तरफ हो।
- उस पर स्टफिंग का एक हिस्सा रखें और अंत में एक प्याज की रिंग रखें।
- ऊपरी आधे हिस्से के साथ कवर करें, जिसमें मक्खन वाली साइड नीचे की ओर हो और इसे हल्के से दबाएं।
- 5 और मिनी बर्गर बनाने के लिए विधि क्रमांक 3 से 5 दोहराएं।
- मिनी पाव भाजी बर्गर को तुरंत परोसें।
Nutrient values per mini burger
ऊर्जा | 221 कैलरी |
प्रोटीन | 5.2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 37.1 ग्राम |
फाइबर | 1.6 ग्राम |
वसा | 5.6 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 412.2 mcg |
विटामिन बी 1 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 1.3 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 17 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 10.1 mcg |
कैल्शियम | 50 मिलीग्राम |
लोह | 1.5 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 60 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 147.8 मिलीग्राम |
जिंक | 0.5 मिलीग्राम |