अंकुरित मूंग करारे और स्वाद मे थोड़े मीठे होते हैं जो लगभग किसी भी व्यंजन में जजते हैँ। पके हुए चावल से बँधे और ताज़ा पुदिना, हरी मिर्च का पेस्ट और नींबू के रस से भरे, अंकुरित मूंग इन स्वादिष्ट टिक्कीयों के लिए बेहतरीन आटा बनाते हैं। तवे पर कम से कम तेल से पके हुए, यह मूंग स्प्राउटस् एण्ड राईस टिक्की बेहतरीन करारे सुनहरा नाश्ता बनते हैं, जिन पर चाट मसाला छिड़कर और टमॅटो कैचप और ग्रीन चटनी के साथ परोसकर, इन्हें और भी मज़ेदार बनाया गया है।
मूंग स्प्राउटस् एण्ड राईस टिक्की - Moong Sprouts and Rice Tikki recipe in Hindi
Method- अंकुरित मूंग को मिक्सर में बिना पानी के प्रयोग किये, पीसकर दरदरा मिश्रण बना लें।
- अंकुरित मूंग के मिश्रण के साथ सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- मिश्रण को 6 बराबर भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग के 50 मिमी (2") व्यास के गोल चपटी टिक्की बना लें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और थोड़े तेल से चुपड़ लें।
- प्रत्येक टिक्की को थोड़े तेल का प्रयोग कर, मध्यम आँच पर उनके दोनो तरफ सुनहरा होने तक पका लें।
- उपर थोड़ा चाट मसाला छिड़के और टमॅटो कैचप और ग्रीन चटनी के साथ तुरंत परोसें।
Nutrient values per tikki
ऊर्जा | 130 कैलरी |
प्रोटीन | 6.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 19.2 ग्राम |
फाइबर | 4.8 ग्राम |
वसा | 2.9 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 69.5 mcg |
विटामिन बी 1 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.7 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 1 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 1.9 mcg |
कैल्शियम | 37.8 मिलीग्राम |
लोह | 1.4 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 7.6 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 232.1 मिलीग्राम |
जिंक | 0.9 मिलीग्राम |