विस्तृत फोटो के साथ पूरी रेसिपी | गेहूं की पूरी | सादी पुरी | मुलायम पुरी
-
नरम, फुली हुइ पूरी का आटा तैयार करने के लिए, एक गहरे कटोरे में, गेहूँ का आटा लें। कुछ लोग पूरी को कुरकुरी बनाने के लिए सूजी भी डालते हैं।
![]()
-
तेल डालें। पिघले हुए घी से तेल को बदला जा सकता है। यह चरबी युक्त पदार्थ नरम पूरी बनाने में मदद करता है।
![]()
-
नमक डालें।
![]()
-
धीरे-धीरे पानी डालें और सभी सामग्रियों को मिलाएं। हमने लगभग ५ टेबल-स्पून पानी का उपयोग किया है। बहुत से लोग पूरी का आटा गूंधने के लिए दूध का इस्तेमाल भी करते हैं। एक सख्त आटा गूंध लें।
![]()
-
एक ढक्कन से या गीले कपड़े के साथ ढककर १० से १५ मिनट के लिए अलग रख दें।
![]()
-
पूरियों को बेलने के लिए, १५ मिनट के बाद, आटा को १२ बराबर भागों में विभाजित करें।
![]()
-
रोलिंग बोर्ड पर थोड़ा सा तेल लगाएँ।
![]()
-
रोलिंग बोर्ड पर आटे का एक हिस्सा रखें और उसे हल्के से दबाएं।
![]()
-
आटे के एक हिस्से को ७५ मि। मी। (३") व्यास के गोल में बेल लें। यदि आटा बहुत चिपक रहा है, तो रोलिंग बोर्ड पर थोड़ा सा तेल लगायें जिससे आप आसानी से पूरियों को बेल सकते हैं। पूरी न तो बहुत मोटी होनी चाहिए और न ही बहुत पतली।
![]()
-
इसी तरह, सभी भागों को बेल कर, एक प्लेट पर फैला कर रख दें। जब आप तेल गरम कर रहे, तब तक सभी पूरी को सूखने से रोकने के लिए उन्हें एक गीले कपड़े से ढक दें।
-
पूरियों को तलने के लिए, एक गहरे कढ़ाही में तेल गरम करें और ध्यान से एक बार में २ से ३ पूरियों को तलने के लिए डाल दें। तेल न तो बहुत गरम होना चाहिए या न तो बहुत ठंडा होना चाहिए। तेल का सही तापमान जांचने के लिए, तेल में आटे का एक छोटा हिस्सा डालें। यदि वह जल्दी से ऊपर आ जाता है, तो तेल बहुत गरम हो गया है और इससे पूरी जल्दी से सुनहरी हो जाएगी। अगर इसमें बहुत समय लगता है, तो तेल पर्याप्त गरम नहीं हुआ है और इससे पूरी बहुत सारा तेल सोख लेगी।
![]()
-
फुली हुइ पूरी पाने की तरकीब यह है की, गरम तेल में पूरी डालें और धीरे से इसे स्लोटिड चम्मच की मदद से दबाएं। पूरी को तब तक तले जब तक वे दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग की न हो जाएं।
![]()
-
एक सोखनेवाले कागज पर पूरी को निकाल लें।
![]()
-
पूरी को | गेहूं की पूरी | सादी पुरी | मुलायम पुरी | puris in hindi | गरमा गरम परोसें।
![]()