टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल | Tomato Poha, Thakkali Aval
द्वारा

टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल | tomato poha recipe in hindi | with 20 amazing images.



टमाटर पोहा रेसिपी महाराष्ट्रीयन पोहा रेसिपी की विविधता है और इसे दक्षिण भारत में थक्कली अवल कहा जाता है। एक त्वरित और आसान नाश्ते की तलाश है, फिर टमाटर पोहा की ओर रुख करें। टमाटर, पोहा और मसालों के तड़के से निर्मित यह टमाटर का पोहा टिफिन स्नैक के रूप में लोकप्रिय है।

पोहा हमारे देसी नाश्ते के रूप में सोचा जाता है! पूरे भारत में, यह एक बहुत लोकप्रिय नाश्ता है। इसे विभिन्न तरीकों से पकाया जाता है, हम आपको एक भिन्नता दिखाते हैं, टमाटर पोहा जो तृप्त और स्वादिष्ट होता है।

यहाँ, हम आपको दिखाते हैं कि एक टेंगी टमाटर का पोहा कैसे बनाया जाता है। हरी मिर्च, करी पत्ता और सरसों के बीज का एक पारंपरिक तड़का बनाएं। फिर टमाटर और हल्दी पाउडर डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर २ मिनट के लिए पकाएँ। धोया और सूखा पोहा, धनिया, नींबू का रस, चीनी और नमक जोड़ें, अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर ३ मिनट के लिए पकाएं। आंच बंद कर दें, दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाएँ। टमाटर पोहा गरम परोसें।

यह पूरी तरह से नो-फ़स टमाटर पोहा रेसिपी है और आप इसे किसी भी व्यस्त दिन में बना सकते हैं। पोहा को नम और नरम रखने के लिए, तैयारी के अंत में थोड़ा सा दूध डाला जाता है।

आप उपमा और मूंग और मेथी चीला जैसे अन्य नाश्ते के विकल्प भी आजमा सकते हैं।

नीचे दिया गया है टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल | tomato poha recipe in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल in Hindi


-->

टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल - Tomato Poha, Thakkali Aval recipe in Hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     44 मात्रा
मुझे दिखाओ मात्रा

सामग्री

टमाटर पोहा के लिए सामग्री
३/४ कप बारीक कटे हुए टमाटर
२ कप मोटा पोहा
२ टेबल-स्पून तेल
१ टी-स्पून सरसों
१/४ टी-स्पून हींग
कडीपत्ते
१ १/२ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
१/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर
२ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
१ टी-स्पून नींबू का रस
१ टी-स्पून चीनी
नमक , स्वादअनुसार
१ टेबल-स्पून दूध
विधि
टमाटर पोहा बनाने की विधि

    टमाटर पोहा बनाने की विधि
  1. टमाटर पोहा बनाने के लिए, एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें सरसों डालें और को मध्यम आँच पर कुछ सेकंड के लिए भून लें।
  2. हींग, कडीपत्ते और हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड के लिए मध्यम आंच पर भून लें।
  3. टमाटर और हल्दी पाउडर डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
  4. इस बीच, मोटा पोहा को एक छलनी में डालकर इसे कुछ सेकंड के लिए पानी के नीचे रखें। पोहा को अच्छी तरह से टॉस करके अतिरिक्त पानी को निकाल दें।
  5. यह पोहा, धनिया, नींबू का रस, चीनी और नमक पैन में डालें, अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
  6. आंच बंद कर दें, दूध डालें और अच्छी तरह मिला लें।
  7. टमाटर पोहा को गरम परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा189 कैलरी
प्रोटीन2.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट26 ग्राम
फाइबर0.8 ग्राम
वसा8.2 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0.6 मिलीग्राम
सोडियम8.7 मिलीग्राम
विस्तृत फोटो के साथ टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल

टमाटर पोहा बनाने के लिए

  1. टमाटर पोहा बनाने के लिए | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल | tomato poha in hindi | एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और सरसों डालें। मध्यम आंच पर कुछ सेकंड के लिए भून लें।
  2. हींग डालें।
  3. कडीपत्ता डालें। टमाटर पोहा मे थोड़ा सा क्रंच जोड़ने के लिए आप मूंगफली को तड़के में डाल सकते हैं।
  4. हरी मिर्च डालें। अपनी पसंद के अनुसार जोड़ें।
  5. कुछ सेकंड के लिए मध्यम आंच पर भून लें।
  6. टमाटर डालें।
  7. हल्दी पाउडर डालें।
  8. अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर बीच-बीच में हिलाते हुए २ मिनट के लिए या जब तक कि टमाटर नरम हो जाए तब तक पका लें।
  9. इस बीच, टमाटर का पोहा तैयार करने के लिए, जाड़ा पोहा को एक छलनी में रखें।
  10. जाड़ा पोहा को कुछ सेकंड के लिए बहते पानी के नीचे रखें और उन्हें नरम करने के लिए हल्के से धो लें।
  11. पोहा को अच्छी तरह से टॉस करके अतिरिक्त पानी को निकाल दें।
  12. धो कर और छाने हुए पोहा डालें। हेल्दी परिवर्तन के रूप में, आप बारीक कटे हुए गाजर, शिमला मिर्च, मटर, प्याज को डालकर भून लें।
  13. धनिया डालें।
  14. टमाटर पोहा में खट्टापन देने के लिए नींबू का रस डालें।
  15. शक्कर डालें। आप चाहें तो शक्कर मिलाना छोड़ सकते हैं।
  16. नमक डालें।
  17. अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर ३ मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें। यह सुनिश्चित करे की पोहा पैन के तल में न चिपके।
  18. आंच बंद कर दें,  टमाटर पोहा को नरम करने के लिए दूध डालें।
  19. अच्छी तरह से मिलाएं और टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल | tomato poha in hindi | तैयार है।
  20. टमाटर पोहा को गरम परोसें। आप सुबह के नाश्ते में , रात के खाने में या यहां तक कि चाय या कॉफी के साथ शाम के नाश्ते के रूप में टमाटर पोहा का स्वाद ले सकते हैं।


Reviews

टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल
 on 06 Apr 20 03:28 PM
5

Loved the Poha recipe. Thanks !
Tarla Dalal
06 Apr 20 03:36 PM
   Shilpa, हमें खुशी है कि आपको रेसिपी बहुत पसंद आई। इसकी समीक्षा करने के लिए धन्यवाद। यह नुस्खा आज़माने में दूसरों की मदद करेगा।