इन स्वादिष्ट शीरे में, गेहूं के आटे और सूजी को ज्वार के आटे से बदला गया है। केले इसमें ज्वार के आटे के फीके स्वाद को संतुलित बनाते हैं। इस शीरे को बनाकर तुरंत परोसें, जिससे इसमें डल्ले ना बने। इस व्यंजन को जितना हो सके, परोसने के समय ही बनाऐं।
ज्वार बनाना शीरा - Jowar Banana Sheera ( Gluten Free Recipe) in Hindi
Method- एक चौड़े नान-स्टिक पॅन में घी गरम करें, ज्वार का आटा डालकर, मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट या आटे के सुनहरा होने तक भुन लें।

- दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलते हुए, मध्यम आँच पर 30 सेकन्ड तक बना लें और ध्यान रखें कि इसमें डल्ले ना बने।

- ½ कप पानी और गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलते हुए, मध्यम आँच पर 1 मिनट तक पका लें।

- आँच से हठाकर केला डालें और अच्छी तरह मिला लें।

- तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति tbsp
ऊर्जा | 32 कैलरी |
प्रोटीन | 0.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 4.2 ग्राम |
फाइबर | 0.3 ग्राम |
वसा | 1.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 1.5 मिलीग्राम |
सोडियम | 4.1 मिलीग्राम |