झट-पट हल्वा - Jhat-pat Halwa recipe in Hindi
Method- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में दूध, शक्कर और दही को अच्छी तरह मिला लें और तेज़ आँच पर लगातार हिलाते हुए और किनारों से जमे हुए दूध को खूरचते हुए, 12 मिनट के लिए पका ले।

- आँच से हठाकर ठंडा कर लें और मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।

- पेस्ट को बाउल में डाल लें और केसर-पानी का मिश्रण, इलायची पाउडर, फ्रेश क्रीम, बादाम और पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- छोटी प्लेट में निकालकर, अच्छी तरह फैला लें और इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ता के कतरन छिड़कें।

- कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
- ठंडा परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 321 कैलरी |
प्रोटीन | 8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 24.7 ग्राम |
फाइबर | 0.1 ग्राम |
वसा | 17.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 24.6 मिलीग्राम |
सोडियम | 34.5 मिलीग्राम |