अपने परिवार और भी पौष्टिक चुकंदर परोसने के लिए यह एक और अनोखा तरीका है। आम मसाले और रोज़ प्रयोग होने वाली सामग्री, कसा हुआ चुकंदर और गाजर का यह मिश्रण एक बेहद स्वादिष्ट नाशता बनाता है। ब्रेड स्लाईस सभी सामग्री को बाँधकर रखने में मदद करते हैं, साथ ही इन मिनी बीटरुट टिक्की को मज़ेदार करारापन प्रदान करते हैं।
मिनी बीटरुट टिक्की - Mini Beetroot Tikki recipe in Hindi
Method- सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- मिश्रण को 10 बराबर भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग के 25 मिमी (1") व्यास के गोल चपटी टिक्की बना लें।
- टिक्की को कोर्नफ्लॉर में अच्छी तरह से रोल कर लें।
- एक गहरी कढ़ाई में तेल गरम करें, और थोड़ी-थोड़ी टिक्की डालकर, उनके सभी तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। तेल सोखने वाले कागज़ पर निकाल लें।
- हरी चटनी या टमॅटो कैचप के साथ तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति mini tikki
ऊर्जा | 41 कैलरी |
प्रोटीन | 0.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 2.9 ग्राम |
फाइबर | 0.4 ग्राम |
वसा | 3.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 17.7 मिलीग्राम |