विस्तृत फोटो के साथ रवा टोस्ट रेसिपी | सूजी टोस्ट | ब्रेड रवा टोस्ट | तवा रवा टोस्ट
-
सूजी टोस्ट के लिए टॉपिंग के लिए | ब्रेड रवा टोस्ट | तवा रवा टोस्ट | रवा टोस्ट रेसिपी | rava toast in hindi | एक गहरे कटोरे में सूजी लें।
![]()
-
बारीक कटे हुए प्याज डालें।
![]()
-
बारीक कटी शिमला मिर्च डालें।
![]()
-
बारीक कटे हुए टमाटर डालें।
![]()
-
बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें। आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी जैसे गाजर, शिमला मिर्च, मीठी मकाई, चुकंदर, खीरा और यहां तक कि कटा हुआ लेटस या पालक डाल सकते हैं।
![]()
-
दही डालें। यह सभी अवयवों को एक साथ बांधने में मदद करता है। सुनिश्चित करें कि स्वादिष्ट ब्रेड रवा टोस्ट बनाने के लिए आपका दही ताजा हो नाके खट्टा। घर पर गाय के दूध का उपयोग करके दही बनाना सीखने के लिए इस रेसिपी को स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ देखें।
![]()
-
वेजी सूजी ब्रेड टोस्ट पर एक अच्छा सुनहरा रंग पाने के लिए मिर्च पाउडर डालें। मसालेदार भोजन प्रेमी बारीक कटी हरी मिर्च का उपयोग कर सकते हैं।
![]()
-
स्वादानुसार नमक डालें।
![]()
-
सभी अवयवों का मिश्रण तैयार करने के लिए, अच्छी तरह मिलाएं। कोई पानी जोड़ने की जरूरत नहीं है।
![]()
-
सूजी टोस्ट के मिश्रण को ४ बराबर भागों में विभाजित करें और अलग रख दें।
-
सूजी टोस्ट को असेम्बल करने के लिए, सभी ब्रेड स्लाइस को साफ, सूखी सतह पर रखें। आप अपनी पसंद के किसी भी ब्रेड का उपयोग कर सकते हैं। हमने नियमित सफेद ब्रेड स्लाइस का उपयोग किया है लेकिन आप मल्टीग्रेन या ब्राउन ब्रेड जैसे कुछ हेल्दी विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
![]()
-
टॉपिंग के एक हिस्से को समान रूप से फैलाएं। इसे ज्यादा गाढ़ा न फैलाएं वरना झटपट रवा टोस्ट खस्ता नहीं बनेंगा और बीच से कच्चा रह जाएंगे। यदि आप बड़ी मात्रा में सूजी टोस्ट तैयार कर रहे हैं, तो सभी ब्रेड स्लाइस पर रवा-वेजी टॉपिंग मिश्रण न फैलाएं, वरना वे नरम हो जाएगे।
![]()
-
रवा टोस्ट पकाने के लिए, एक नॉन-स्टिक तवे को गरम करें और इसे थोड़े से तेल से चुपड लें। आप घी या मक्खन का भी उपयोग कर सकते हैं।
![]()
-
टॉपिंग की साइड नीचे की ओर मोडकर २ टोस्ट तवे पर रखें और थोड़े तेल का उपयोग करके मध्यम आंच पर टॉपिंग सुनहरे रंग का हो जाए तब तक पका लें।
![]()
-
ब्रेड रवा टोस्ट को पलट कप दूसरी साइड भी सुनहरे रंग का हो जाए तब तक पका लें। तेज आंच पर न पकाएं वरना रवा टोस्ट कुरकुरे नहीं होगे।
![]()
-
एक प्लेट पर निकालें।
![]()
-
प्रत्येक रवा टोस्ट रेसिपी को | सूजी टोस्ट | ब्रेड रवा टोस्ट | तवा रवा टोस्ट | rava toast in hindi | तिरछे २ बराबर टुकड़ों में काट लें।
![]()
-
२ और रवा वेजिटेबल टोस्ट पकाने के लिए विधि क्रमांक ३ से ७ को दोहराएं।
-
रवा टोस्ट को केचप या धनिया चटनी के साथ तुरंत परोसें। यह एक क्विक और आसान सुबह का नाश्ता या चाय के समय का शाम का नाश्ता है।
![]()
-
यह एक आदर्श टिफिन में जानेवाला नाशता है और कुरकुरी वेज सूजी ब्रेड टोस्ट को पैक करने के लिए आपको उसे पूरी तरह से ठंडा करना है और फिर टिफिन बॉक्स में पैक करना है। इसी तरह, आप मशरूम ओपन टोस्ट, मिक्स्ड वेजिटेबल ओपन टोस्ट, पनीर ओपन टोस्ट घर पर बना सकते हैं और शाम के नाश्ते का आनंद ले सकते हैं।