तुरई की चटनी रेसिपी | रिज गार्ड चटनी | इडली और दोसा के लिए तुरई की चटनी | हेल्दी तोरई की चटनी | Turai chutney recipe in hindi |
दक्षिण भारतीय अकसर भुनी हुई दाल को सब्ज़ीयों के साथ मिलाकर चटनी बनाते हैं, को इडली, डोसे, पुरी और लगभग किसी भी नाश्ते के साथ अच्छी लगती है। इन चटनी का पारंपरिक तरीके से मज़ा लेने के लिए, इन्हें गरमा गरम चावल के साथ परोसकर उपर तिल का तेल या घी डालें और भुने हुए उड़द दाल पापड़ के साथ परोसें। इस तरह तुरई की चटनी बनाने का यह एक अच्छा तरीका है। अपने आहार में तुरई शामिल करने का आपको यह तरीका अच्छा लगेगा और आप इसी तरह की चटनी को दुसरी सब्ज़ीयों से बनाकर ज़रुर देखना चाहेंगे।
तुरई की चटनी | रिज गार्ड चटनी | इडली और दोसा के लिए तुरई की चटनी | हेल्दी तोरई की चटनी | - Ridge Gourd Chutney recipe in Hindi
तोरई की चटनी के लिए विधि- एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में 2 टी-स्पून तेल गरम करें, तुरई डालकर, मध्यम आँच पर 2 मिनट तक भुन लें। निकालकर एक तरफ रख दें।
- तड़के के लिए, उसी कढ़ाई में 1 टी-स्पून तेल गरम करें और सरसों डालें।
- जब बीज चटकने लगे, चना दाल, उड़द दाल, हींग और लाल मिर्च डालकर, मध्यम आँच पर लगातार हिलाते हुए 2 मिनट के लिए भुन लें।
- तड़के को भुनी हुई तुरई के उपर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- धनिया, इमली, नारियल, नमक और 1/4 कप पानी डालकर मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। हवा बंद डब्बे में रखकर ज़रुरत अनुसार प्रयोग करें।
पोषक मूल्य प्रति tbsp
ऊर्जा | 29 कैलरी |
प्रोटीन | 0.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 1.5 ग्राम |
फाइबर | 0.7 ग्राम |
वसा | 2.3 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 2.8 मिलीग्राम |