सूजी की इडली रेसिपी | रवा इडली | सूजी इडली | सूजी की सॉफ्ट इडली | sooji idli in hindi | with 16 amazing images.
सूजी की इडली रेसिपी | रवा इडली | सूजी इडली | सूजी की सॉफ्ट इडली - Sooji Idli ( Suji Idli) recipe in Hindi
सूजी इडली का बैटर बनाने की विधि- सूजी की इडली बनाने के लिए, एक कटोरी में फ्रूट सॉल्ट को छोड़कर 1 कप पानी के साथ सभी सामग्रियों को एक साथ डालकर, अच्छी तरह मिलाएं और ढककर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
सूजी की इडली बनाने की आगे की विधि- एक छोटे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, सरसों, जीरा, उड़द दाल, काजू, करी पत्ते, हरी मिर्च और हींग डालें और मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए भूनें।
- इस तड़के को तैयार सूजी के बैटर पर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- भाप देने से ठीक पहले, फ्रूट सॉल्ट डालें और धीरे से मिलाएं।
- प्रत्येक चुपडे हुए इडली मोल्ड में 2 टेबल-स्पून सूजी इडली का बैटर डालें और स्टीमर में 8 से 10 मिनट के लिए स्टीम करें।
- सूजी की इडली को थोड़ा ठंडा करें, मोल्ड से निकालें और सांभर और नारियल की चटनी के साथ तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति idli
ऊर्जा | 44 कैलरी |
प्रोटीन | 1.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 7.4 ग्राम |
फाइबर | 0.1 ग्राम |
वसा | 0.9 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0.5 मिलीग्राम |
सोडियम | 2.9 मिलीग्राम |