एक बेहतरीन स्वाद और गाढेपन के साथ बना सूप। यह सूप पालक और हरी प्याज़ के पत्ते के गुणों से भरपुर है, जिसमे साथ ही थोड़ा धनिया और पुदिना भी मिला हुआ है। इसमे मिलाया गया जायफल और काली मिर्च ना सिर्फ इसका स्वाद बेहतर बनाता है, साथ ही इनके उपचारात्मक गुण इस सूप को एक बेहतरीन हर्बल व्यंजन बनाता है।
स्पिनॅच एण्ड मिन्ट सूप - Spinach and Mint Soup recipe in Hindi
Method- पालक, पुदिना के पत्ते, धनिया, हरी प्याज़ के पत्ते और 4 कप पानी को एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन मे मिलाये और मध्यम आँच पर 3-4 मिनट पकायें। ठंडे पानी मे पालकर, सारा पानी छान लें और पुरी तरह ठंडा कर लें।

- ठंडा करने के बाद, मिक्सर मे पीसकर मुलायम गाढ़ा प्यूरी बना लें और एक तरफ रख दें।

- एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन मे मक्ख़न गरम करें, मैदा डालकर धिमी आँच पर लगातार हिलाते हुए झाग बनने तक भुन लें।

- तैयार कि हुई प्यूरी, 3/4 कप पानी, जायफल पाउडर, कालीमिर्च का पाउडर, फ्रेश क्रीम और नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें और लगातार हिलाते हुए माध्यम आँच पर 2-3 मिनट पकायें।

- गरमा गरम परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 140 कैलरी |
प्रोटीन | 1.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 6.5 ग्राम |
फाइबर | 1.1 ग्राम |
वसा | 12 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 20 मिलीग्राम |
सोडियम | 91.7 मिलीग्राम |