गुजरात की रसोई से एक और मशहुर व्यंजन, एक टोप ना दाल भात शाम के खाने के लिए अच्छा चुनाव है। यहाँ, चावल और दाल को सब्ज़ीयों और पारंपरिक गुजराती मसालों के मेल के साथ पकाया गया है। एक संपूर्ण आहार बनाने के लिए और अपने परिवार को खुश रखने के लिए, इसे भरपुर मात्रा में छास के साथ परोसें।
एक टोप ना दाल भात - Ek Toap Na Dal Bhaat ( Gujarati Recipe) in Hindi
Method- तुवर दाल और चावल को साफ और धोकर, ज़रुरत मात्रा में पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। छानकर एक तरफ रख दें।
- प्याज़, आलू और बैंगन पर तेड़े मेड़े चीरे लगाऐं, इस बात का ध्यान रखते हुए कि आप इन्हें साबूत ही रखें।
- प्रत्येक प्याज़, आलू और बैंगन को तैयार मसाला मिश्रण के साथ भर लें। एक तरफ रखें।
- एक प्रैशर कुकर में 2 टेबल-स्पून घी गरम करें, चावल, तुवर दाल, हींग और हल्दी पाउडर डालकर, मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए भुन लें।
- भरवां सब्ज़ीयाँ, हरे मटर, नमक और 21/2 कप गरम पानी डालकर हल्के हाथों मिला लें और प्रैशर कुकर में उच्च तापमान पर 3 सिटी के लिए पका लें।
- ढ़क्कन खोलने से पुर्व सारी भाप निकलने दें।
- बचा हुआ 1 टेबल-स्पून घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- छास के साथ तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 430 कैलरी |
प्रोटीन | 8.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 58.1 ग्राम |
फाइबर | 8.6 ग्राम |
वसा | 18.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 17.4 मिलीग्राम |