जहाँ तक मूंग दाल पन्डोली का सवाल है, केवल अभ्यास से आप इन्हें अच्छी तरह बना सकते हैं- लेकिन यह एक ऐसा व्यंजन है, जिसे सीखना और बनाकर देखना अनिवार्य है! जब इन नरम मूंग दाल पन्डोली को चुनिन्दा चटनी और चाय के साथ परोसा जाता है, यह आपको 100% पसंद आएगा और मेहमानों से ढ़ेर सारी तारीफें ज़रुर मिलेंगी!
मूंग दाल पन्डोली - Moong Dal Pandoli ( Gujarati Recipe) in Hindi
Method- हरी मूंग दाल को साफ कर भरपुर पानी में 2-3 घंटे के लिए भिगो दें। अच्छी तरह धोकर छिल्के निकाल ले और पानी छान लें।
- दही और 1 टेबल-स्पून पानी डालकर मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।
- मिश्रण को एक बाउल में निकालकर, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक तरफ रख दें।
- तड़के के लिए, एल छोटे नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें और सरसों, ज़ीरा और हींग डालें।
- जब बीज चटकने लगे, घोल में तड़का डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- बर्तन को आधा पानी से भरकर उपर सूती का कपड़ा बाँध लें और पानी उबाल लें (चित्र क्रमांक 1 देखें)।
- स्टीम करने से तुरंत पहले, घोल में फ्रूट सॉल्ट छिड़के और उपर नींबू का रस डालें। जब बुलबुले बनने लगे, हल्के हाथों मिला लें।
- समान अंतर पर, सूती के कपड़े पर 1 से 2 टेबल-स्पून घोल डालकर, गुंबज आकार के ढ़क्कन से ढ़ककर 5 से 7 मिनट के लिए स्टीम कर लें (चित्र क्रमांक 2 देखें)।
- बचे हुए घोल का प्रयोग कर और पन्डोली बना लें।
- हरी चटनी के साथ तुरंत परोसें।
विकल्पः छोला दाल पन्डोली- इस विकल्प में आप मूंग दाल की जगह उतने ही मात्रा में छोला दाल का प्रयोग कर सकते हैं।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 217 कैलरी |
प्रोटीन | 13.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 33.5 ग्राम |
फाइबर | 4.5 ग्राम |
वसा | 2.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 2 मिलीग्राम |
सोडियम | 17.2 मिलीग्राम |