प्रेशर कुकर पाव भाजी रेसिपी | पाव भाजी कुकर में | बेस्ट मुंबई पाव भाजी इंस्टेंट पॉट में | 30 मिनट में आसान पाव भाजी | pav bhaji recipe in a pressure cooker in hindi.
प्रेशर कुकर पाव भाजी रेसिपी | पाव भाजी कुकर में | बेस्ट मुंबई पाव भाजी इंस्टेंट पॉट में - Pav Bhaji ( Pressure Cooking ) recipe in Hindi
Method- प्रेशर कुकर पाव भाजी बनाने की विधि
- प्रेशर कुकर पाव भाजी बनाने के लिए, एक प्रेशर कुकर में तेल और मक्खन गरम करें और जीरा डालें।
- जब बीज चटकने लगे, तब प्याज और शिमला मिर्च डालें और मध्यम आंच पर 2 मिनट के लिए भूनें।
- टमाटर, आलू, गोभी, मटर, मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला, नमक और 3/4 कप गर्म पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और 3 सीटी आने तक तेज़ आँच पर पकाएँ।
- ढक्कन खोलने से पहले भाप को प्राकृतिक रिलीज़ विधि (आसान टिप देखें) से निकलने दें।
- आलू मैशर का उपयोग करके अच्छी तरह से मैश करके, धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- प्रेशर कुकर पाव भाजी को प्याज, नींबू और धनिया से गार्निश करें और पाव के साथ तुरंत परोसें।
आसान टिप:- प्राकृतिक रिलीज़ विधि: इस विधि का उपयोग करने के लिए, प्रेशर कुकर को गर्म बर्नर से हटा दें और प्राकृतिक रूप से ठंडा करके दबाव को कम करें।
- यह अनाज के लिए और सलाद के बीन्स के लिए सबसे अच्छा तरीका है जिसे आप उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि जल्दी-जल्दी दबाव जारी करने से बीन्स टूट सकते हैं।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 152 कैलरी |
प्रोटीन | 2.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 19.2 ग्राम |
फाइबर | 3.6 ग्राम |
वसा | 7.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 12 मिलीग्राम |
सोडियम | 58.6 मिलीग्राम |