होल व्हीट सलाद रैप - Whole Wheat Salad Wrap, Healthy Wrap recipe in Hindi
रोटी के लिए- सभी सामग्री को एक बाउल में मिलाकर, थोड़े पानी के साथ नरम आटा गूँथ लें।

- आटे को ४ बराबर भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग को थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, २०० mm। (८") व्यास के गोल आकार में बेल लें।

- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और रोटीयों को दोनो तरफ से हल्का पका लें। एक तरफ रख दें।

गार्लिक टमॅटो चटनी के लिए- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, प्याज़ डालकर मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट तक भुन लें।

- लहसुन, कश्मीरी लाल मिर्च डालकर मध्यम आँच पर से 2 मिनट तक भुनें।

- टमाटर और लगभग 2 से 3 टेबल-स्पून पानी डालें, अच्छी तरह मिलायें और लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 5 से 7 मिनट तक पकायें।

- टमॅटो कैचप, हरी प्याज़ के पत्ते, धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें और मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट तक पकायें। आलू मैसर का प्रयोग कर, मिश्रण को हलके हाथों से मसलकर एक तरफ रखें।

सलाद के लिए- टमाटर, हरी प्याज़, गाजर, लैट्यूस, धनिया और पुदिना को एक बाउल में मिलाकर फ्रिज में कम से कम 30 मिनट तक रख दें।
- रैप बनाने से तुरंत पहले, ज़ीरा पाउडर, नींबू का रस, तेल और नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें और एक तरफ रखें।
आगे बढ़ने की विधी- पालक रोटी को साफ और सूखी जगह पर रखकर 2 टेबल-स्पून गार्लिक-टमॅटो चटनी अच्छी तरह लगाऐं।

- सलाद का 1/4 भाग और 1 टेबल-स्पून लो-कॅल मेयोनीज़ फैलाकर अच्छी तरह रोल कर बंद कर लें।

- बची हुई सामग्री का प्रयोग कर 3 और रैप बनाऐं।

- प्रत्येक रैप पर टीशू पेपर लपेटकर तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति wrap
ऊर्जा | 280 कैलरी |
प्रोटीन | 6.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 37.1 ग्राम |
फाइबर | 6.4 ग्राम |
वसा | 13.7 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 210.2 मिलीग्राम |