4 फ्लॉर डोसा रेसिपी | मिक्स आटा डोसा | ज्वार, बाजरे, रागी और गेहूं के आटा का डोसा | आटे का हेल्दी डोसा | mixed flour dosa recipe in hindi language | with 28 amazing images.
एक अनोखा डोसा, जिसे भिगोए और पीसे उड़द दाल के खमीर वाले घोल को 4 तैयार आटे के पर्याप्त मात्रा के साथ मिलाकर बनाया गया है, यह 4 फ्लॉर डोसा रेसपी बेहद स्वादिष्ट और पेट भरने वाला व्यंजन है!
हाई ग्लाईसमिक चावल की जगह, इस स्वादिष्ट मिक्स आटा डोसा को रेशांक भरपुर आटे जैसे गेहूं का आटा, बाजरा, ज्वार और नाचनी के आटे से बनाया गया है। चूंकी इसका घोल खमीर वाला है, यह पचाने में आसान है और साथ ही करारा और नरम रुप प्रदान करता है।
यह 4 फ्लॉर डोसा मधुमेह के लिए एक अच्छा चुनाव है, लेकिन हम सलाह देते हैं इसका सेवन कम से कम मात्रा के सांभर के साथ करें, जिससे नारियल की चटनी के वसा से दुर रहा जा सके।
नीचे दिया गया है 4 फ्लॉर डोसा रेसिपी | मिक्स आटा डोसा | ज्वार, बाजरे, रागी और गेहूं के आटा का डोसा | आटे का हेल्दी डोसा | mixed flour dosa recipe in hindi language | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।
४ फ्लॉर डोसा रेसिपी | मिक्स आटा डोसा | आटे का हेल्दी डोसा | ज्वार, बाजरे, रागी और गेहूं के आटा का डोसा | - 4 Flour Dosa, Mixed Flour Dosa recipe in Hindi
मिक्स आटा डोसा के लिए विधि- उड़द दाल और मेथी दानों को एक गहरे बाउल में मिलाकर, 2 घंटे के लिए भरोुर मात्रा के पानी में भिगो दें।
- अच्छी तरह छानकर, मिक्सर में लगभर 3/4 कप पानी का प्रयोग कर पीस लें।
- इस मिश्रण को एक गहरे बाउल मे निकाल ले, बाजरे का आटा, ज्वार का आटा, नाचनी का आटा, गेहू का आटा, नमक और लगभग 13/4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। ढ़क्कन से ढ़ककर रातभर खमीर आने के लिए रख दें।
- अगले दिन, और अच्छी तरह मिला लें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, थोड़ा पानी छिड़कर सूती के कपड़े से हल्के हाथों पोँछ लें।
- चम्मच भर घोल डालें और गोल घुमाते हुए 200 मिमी (8") व्यास के पतले डोसे बनाऐं।
- 1/4 टी-स्पून तेल को उपर और किनारोच पर डालें और मध्यम आंच पर, दोनो तरफ से करारा और सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
- चँद्राकार में मोड़ लें या रोल कर लें।
- बचे हुए घोल का प्रयोग कर 11 और डोसे बना लें।
- तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति dosa
ऊर्जा | 108 कैलरी |
प्रोटीन | 4.1 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 19.1 ग्राम |
फाइबर | 3.2 ग्राम |
वसा | 1.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 6 मिलीग्राम |
विस्तृत फोटो के साथ 4 फ्लॉर डोसा रेसिपी | मिक्स आटा डोसा | आटे का हेल्दी डोसा | ज्वार, बाजरे, रागी और गेहूं के आटा का डोसा |