You are here: Home > विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > दक्षिण भारतीय व्यंजन > दक्षिण भारतीय नाश्ता > कौरिअॅण्डर उपमा कौरिअॅण्डर उपमा रेसिपी | रवा धनिया उपमा | जल्दी कोथम्बीर उपमा | - Coriander Upma द्वारा तरला दलाल Post A comment 03 Jun 2020 This recipe has been viewed 24834 times 5/5 stars 100% LIKED IT 2 REVIEWS ALL GOOD Coriander Upma - Read in English Coriander Upma Video कौरिअॅण्डर उपमा रेसिपी | रवा धनिया उपमा | जल्दी कोथम्बीर उपमा | coriander upma recipe in hindi language | with 18 amazing images.अच्छा हरा रंग और स्वाद। पिछली शाम को सूजी को भुनकर रखे और धनिया की चटनी बनाकर रखे और सुबह इस उपमा को झटपट पकाइए। आप यह उपमा खाने के बाद साधा उपमा खाना बिलकूल भी पसंद नही करेंगे। कौरिअॅण्डर उपमा रेसिपी | रवा धनिया उपमा | जल्दी कोथम्बीर उपमा | - Coriander Upma recipe in Hindi Tags दक्षिण भारतीय नाश्ताउपमा / पोहाहल्के से तला हुआ रेसिपी कढ़ाईबच्चों का सुबह का नाश्ताटिफिन के नाश्तेवेगन ड़ाइट रेसिपी तैयारी का समय: १० मिनट   पकाने का समय: १५ मिनट   कुल समय : २५ मिनट     ४ servings के लिये मुझे दिखाओ servings सामग्री १ कप सूजी२ टेबल-स्पून तेल१ टी-स्पून उड़द की दाल१ टी-स्पून सरसों एक चुटकी हींग४ to ५ करीपत्ते१/४ कप बारीक कटा हुआ प्याज नमक , स्वाद अनुसार१ टी-स्पून चीनी२ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ धनियापिसकर धनिए की चटनी बनाने के लिए (थोडे पानी के साथ ब्लैंड करे)१/२ कप कटा हुआ धनिया३ हरी मिर्च , कटी हुई१ टी-स्पून जीरा१ टी-स्पून नींबू का रस१ टी-स्पून चीनी नमक , स्वाद अनुसार विधि Methodसूजी को एक कढ़ाई में मध्यम आँच पर 3 से 4 मिनट तक सूखा भुनकर एक तरफ रखिए।एक कढ़ाई में तेल गरम करिए और उसमे उड़द की दाल और सरसों डालिए।जब सरसों चटखने लगे, तब उसमे हींग और करीपत्ते डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकंड भूनिए।प्याज डालकर मध्यम आँच पर 1 मिनट भूनिए।पहले से बनाई हुई धनिए की चटनी डालकर, मध्यम आँच पर 1 मिनट भूनिए।भुनी हुई सूजी डालकर, मध्यम आँच पर और 1 से 2 मिनट भूनिए।2½ कप गरम पानी डाले और उसमे नमक डालकर मध्यम आँच पर 3 से 4 मिनट लगातार हिलाते हुए, पकाइए।चीनी और धनिया डालकर अच्छे से मिलाए और 1 मिनट मध्यम आँच पर पकाइए।पैक करने के लिएपैक करने के लिएथोडा ठंडा करे, एल्युमीनियम फॉइल में लपेटें और टिफ़िन बॉक्स में पैक करे। पोषक मूल्य प्रति servingऊर्जा210 कैलरीप्रोटीन4.2 ग्रामकार्बोहाइड्रेट30.7 ग्रामफाइबर0.5 ग्रामवसा7.9 ग्रामकोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्रामसोडियम10.8 मिलीग्राम कौरिअॅण्डर उपमा रेसिपी | रवा धनिया उपमा | जल्दी कोथम्बीर उपमा | की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें विस्तृत फोटो के साथ कौरिअॅण्डर उपमा रेसिपी | रवा धनिया उपमा | जल्दी कोथम्बीर उपमा | धनिया उपमा बनाने के लिए कोरिएंडर उपमा बनाने के लिए | रवा धनिया उपमा | कोथम्बीर उपमा | coriander upma recipe in hindi | पहले धनिया की चटनी बनाए गें। एक मिक्सर जार में धनिया लें। सुनिश्चित करें कि आप जो धनिया का उपयोग कर रहे हैं वह ताज़ा हो क्योंकि यह मुख्य सामग्री है। बहते पानी के नीचे इसे अच्छी तरह से धो लें। हरी मिर्च डालें। आप अपनी पसंद के अनुसार मसाले के स्तर को बढ़ा या घटा सकते हैं। स्वाद के लिए शक्कर और नमक डालें। चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए जीरा डालें। सभी सामग्री को मुलायम पेस्ट होने तक पीस लें। यदि आवश्यक हो तो पीसने के दौरान ३ टेबल-स्पून पानी डालें। अब, धनिया उपमा बनाना शुरू करते है। सूजी को एक चौड़े नॉन स्टिक पैन में लें और मध्यम आंच पर ३ से ४ मिनट के लिए भून लें। भूनने के बाद सूजी ऐसी दिखती है। सुनिश्चित करें कि सूजी का अच्छा सुनहरा भूरा रंग हो। रवा को भूरा न करें वरना धनिया उपमा कड़वा स्वाद देगा। भुनी हुइ सूजी को अलग रख दें। एक चौड़े नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उड़द की दाल डालें। इसे थोड़ा भूरा होने दें वरना वह एक कच्चा स्वाद देगा। सरसों डालें। उन्हें चटकने दें। हींग डालें। हींग को हमेशा भारतीय पाक कला में प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह पाचन करने में मदद करता है। कडी पत्ता डालें। धनिया उपमा भारत के दक्षिणी भाग से उत्पन्न हुई रेसिपी है, जहां करी पत्ते का उपयोग बहुत मात्रा में किया जाता हैं। प्याज डालकर मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए भूनें। भुनी हुई सूजी और नमक डालें। मध्यम आंच पर एक मिनट के लिए भूनें। धनिया की चटनी डालें और एक मिनट तक पकाएं। २ १/२ कप गरम पानी डालें और मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए १ से २ मिनट तक या पानी के भाप बनने तक धनिया उपमा पकाएं। धनिया उपमा में | कोरिएंडर उपमा रेसिपी | रवा धनिया उपमा | कोथम्बीर उपमा | coriander upma recipe in hindi | शक्कर और धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। और एक मिनट के लिए पकाएं। धनिया उपमा को | कोरिएंडर उपमा रेसिपी | रवा धनिया उपमा | कोथम्बीर उपमा | coriander upma recipe in hindi | फिल्टर कॉफी के साथ गरमा गरम परोसें।