You are here: Home > विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > महाराष्ट्रीयन व्यंजन > महाराष्ट्रीयन नाश्ते रेसिपी > रवा शीरा रेसिपी | सूजी का हलवा | सूजी हलवा बनाने की विधि | रवा शीरा रेसिपी | सूजी का हलवा | सूजी हलवा बनाने की विधि | - Rava Sheera, Sooji Ka Halwa, How To Make Sooji Halwa द्वारा तरला दलाल Post A comment 08 Feb 2020 This recipe has been viewed 35642 times 5/5 stars 100% LIKED IT 1 REVIEW ALL GOOD Rava Sheera, Sooji Ka Halwa, How To Make Sooji Halwa - Read in English Rava Sheera Video रवा शीरा रेसिपी | सूजी का हलवा | सूजी हलवा बनाने की विधि | rava sheera recipe in hindi language | with 13 amazing images. एक अद्भूत मिठाई जो मिनटों में तैयार की जा सकती है। इसे बहुत अग्रिम तैयारी की आवश्यकता नहीं है और बहुत ही थोडे समय के अतंर में बनाई जा सकती है। रवा शीरा परंपरागत है पर अपनी सादगी में अभी तक आधुनिक है और इसलिए असल में सबका प्रिय भी है।सूजी का हलवा, घी में रवा को भूनकर बनाया जाता है, फिर दूध, पानी, चीनी और मेवे मिलाए जाते हैं और फिर धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकाया जाता है।मैं सही सूजी का हलवा बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव साझा करना चाहूंगा। 1. वॉर्म दूध का उपयोग करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सूजी को तेजी से पकाने में मदद करेगा। 2. 2 1/2 कप गर्म पानी डालें। ये पानी सूजी को ठीक से पकाने में मदद करेंगे। 3. कभी-कभी हिलाते हुए धीमी आंच पर सूजी के हलवे को ढककर पकाएं लगभग 10 मिनट।यह शीरा पुरी और चना के साथ एक पारंपरिक और रमणीय संयोजन बनाता है। नीचे दिया गया है रवा शीरा रेसिपी | सूजी का हलवा | सूजी हलवा बनाने की विधि | rava sheera recipe in hindi language | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। रवा शीरा रेसिपी | सूजी का हलवा | सूजी हलवा बनाने की विधि | - Rava Sheera, Sooji Ka Halwa, How To Make Sooji Halwa recipe in Hindi Tags महाराष्ट्रीयन मिठाई रेसिपीमहाराष्ट्रीयन नाश्ते रेसिपीमहाराष्ट्रीयन ब्रेकफास्ट शीरापारंपारिक भारतीय मिठाई की रेसिपीहलवारक्षा - बंधन स्वीट तैयारी का समय: ५ मिनट   पकाने का समय: १८ मिनट   कुल समय : २३ मिनट     ६ मात्रा के लिये मुझे दिखाओ मात्रा सामग्री रवा शीरा बनाने के लिए सामग्री१ कप सूजी१/२ कप घी१/२ कप गुनगुना दूध१ कप शक्कर१ टेबल-स्पून कटे हुए किशमिश१ टेबल-स्पून कटे हुए काजू१ टी-स्पून इलायची पाउडररवा शीरा की सजावट के लिए१/२ टी-स्पून इलायची पाउडर१ टेबल-स्पून किशमिश१/२ टेबल-स्पून कटे हुए काजू विधि रवा शीरा बनाने की विधिरवा शीरा बनाने की विधिरवा शीरा की रेसिपी बनाने के लिए, एक नॉन-स्टिक पॅन में घी गरम करें और उसमें सूजी डालकर मध्यम आँच पर 6 से 8 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए भून लीजिए।उसमें दूध और 2 1/2 कप गरम पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और 1 से 2 मिनट तक लगातार हिलाते हुए पकाइए।उसमें शक्कर, किशमिश और काजू डालकर अच्छी तरह मिलाइए। ढंक कर 5 से 7 मिनट के लिए धीमी आँच पर बीच-बीच में हिलाते हुए पकाइए।उसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइए और मध्यम आँच पर 1 मिनट तक पकाइए।इलायची पाउडर, किशमिश और काजू से सजाकर रवा शीरा तुरंत परोसिए। पोषक मूल्य प्रति servingऊर्जा383 कैलरीप्रोटीन3.7 ग्रामकार्बोहाइड्रेट50.7 ग्रामफाइबर0.1 ग्रामवसा17.9 ग्रामकोलेस्ट्रॉल2.7 मिलीग्रामसोडियम8.5 मिलीग्राम रवा शीरा रेसिपी | सूजी का हलवा | सूजी हलवा बनाने की विधि | की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें विस्तृत फोटो के साथ रवा शीरा रेसिपी | सूजी का हलवा | सूजी हलवा बनाने की विधि | रवा शीरा / सूजी हलवा बनाने की विधि रवा शीरा बनाने की विधि | सूजी का हलवा | सूजी हलवा | एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में घी डालें और घी को गर्म होने दें। सूजी डालें। धीमी आँच पर ६ से ८ मिनट तक भूनें, बीच-बीच मे हिलाते हुए उसे सुनहरा होने तक या रवा की खुशबू आने तक भूनें। सूजी को जलने से रोकने के लिए इसे धीमी आँच पर ही पकाना चाहिए। अब दूध डालें। गुनगुना दूध का उपयोग करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सूजी को तेजी से पकाने में मदद करेगा। २ १/२ कप गरम पानी डालें। ये द्रव पदार्थ सूजी को ठीक से पकाने में मदद करेंगा। अच्छी तरह से मिलाएं और लगातार हिलाते हुए धीमी आँच पर १ से २ मिनट तक पकाएं। अब शक्कर डालें। आप अपने मिठास के अनुसार शक्कर की मात्रा घटा या बढ़ा सकते हैं। कटी हुए किशमिश और कटे हुए काजू डालें। आप अन्य सूखे मेवे जैसे बादाम, पिस्ता, अखरोट आदि का भी उपयोग कर सकते हैं। अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सभी सामग्री रवा शीरा में सम्मिलित हो जाए। बीच-बीच मे हिलाते हुए धीमी आँच पर १0 मिनट के लिए ढककर पकाएं। इस को पकने को थोड़ा कम समय लग सकता है क्योंकि यह सूजी की गुणवत्ता पर बहुत अधिक निर्भर करता है या फिर जिस आँच पर यह पकाया जा रहा है। इलायची पाउडर डालें। आप अपने रवा शीरा मे केसर का भी स्वाद ला सकते हैं। केसर को लगभग १ चम्मच गुनगुने दूध में भिगोकर दूध के साथ अपने शीरे में मिला लें। रवा शीरा, सूजी के हलवे को अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर १ मिनट तक पकाएँ। रवा शीरा | सूजी का हलवा | सूजी हलवा | परोस करने के लिए तैयार है। इलायची पाउडर, किशमिश और काजू या किसी भी अन्य सूखे मेवे से गार्निश करे और परोसें।