विस्तृत फोटो के साथ स्प्राउट्स ढोकला रेसिपी | हैल्दी स्प्राउट ढोकला | स्प्राउट मूंग ढोकला | पालक के साथ स्प्राउट्स ढोकला |
-
स्प्राउट्स ढोकला के लिए घोल तैयार करने के लिए, अंकुरित मूंग को मिक्सर जार में डालें।अंकुरित मूंग पोषक तत्वो से घने होते हैं, यानी की उसमे पोटैशियम, विटामिन बी, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्वों भरपूर हैं।
![]()
-
पालक डालें। वे पोषक भागो को बढ़ाते हैं और स्प्राउट्स ढोकला को एक उज्ज्वल हरा रंग प्रदान करता हैं।
![]()
-
हरी मिर्च डालें। आप के अनुसार मसाले का स्तर कम या ज्यादा कर सकते हैं।
![]()
-
थोड़ा सा पानी का उपयोग करके एक मुलायम पेस्ट बना लें।
-
पेस्ट को बाउल में डालें।
![]()
-
नमक और बेसन डालें।
![]()
-
लगभग १/४ कप पानी डालें।
![]()
-
गाढ़ा घोल बनाने के लिए अच्छी तरह से मिलाएं। घोल पानी जैसा पतला नहीं होना चाहिए, अन्यथा आपको फ्लैट ढोकले मिलेंगे।
![]()
-
स्प्राउट्स ढोकला स्टिम करने के ठीक पहले | हैल्दी स्प्राउट ढोकला | स्प्राउट मूंग ढोकला | पालक के साथ स्प्राउट्स ढोकला | sprouts dhokla recipe in hindi | एक १७५ मिमी (७ ”) व्यास की थाली को तेल से चुपड लें।
![]()
-
फ्रूट सॉल्ट डालें। फ्रूट सॉल्ट मिलाने के बाद, घोल को ज्यादा देर तक रहने न दें वरना आपको नरम, स्पंजी स्प्राउट्स मूंग ढोकला नहीं मिलेगा।
![]()
-
घोल के ऊपर २ टीस्पून पानी डालें। जब बुलबुले बनते हैं, तो धीरे से मिलाएं।
![]()
-
घोल को १७५ मिमी (७ ”) व्यास थाली में डालें। घोल को एक समान परत में फैलाने के लिए थाली को घड़ी की सूई के अनुसार घुमाएं।
![]()
-
स्टीमर में १० से १२ मिनट के लिए या ढोकलों के पकने तक स्टिम कर लें। यह जांचने के लिए कि स्प्राउट्स मूंग ढोकला पका हैं या नहीं, केंद्र में एक चाकू या टूथपिक डालें और देखें कि क्या वह साफ है।
![]()
-
स्प्राउट्स ढोकला पर तड़का देने के लिए | हैल्दी स्प्राउट ढोकला | स्प्राउट मूंग ढोकला | पालक के साथ स्प्राउट्स ढोकला | sprouts dhokla recipe in hindi |एक छोटे पैन में तेल गरम करें।
![]()
-
तेल गरम होने के बाद, तिल डालें।
![]()
-
हींग डालें।
![]()
-
करी पत्ता डालें।
![]()
-
हरी मिर्च डालें और मध्यम आंच पर कुछ सेकंड के लिए भून लें।
![]()
-
तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर डालें।
![]()
-
थोड़ा ठंडा करें और चौकोर आकार के टुकड़ों में काट लें। ढोकला को लगभग ३० सेकंड के लिए ठंडा करें, ताकि आसानी से टुकड़ों में काट सकें।
![]()
-
स्प्राउट्स ढोकला को | हैल्दी स्प्राउट ढोकला | स्प्राउट मूंग ढोकला | पालक के साथ स्प्राउट्स ढोकला | sprouts dhokla recipe in hindi | तुरंत हरी चटनी के साथ परोसें।
![]()