कार्न सेव पुरी - Corn Sev Puris ( Gluten Free) recipe in Hindi
पुरी के लिए- सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में मिलाकर, थोड़े पानी का प्रयोग कर सख्त आटा गूंथ लें।
- आटे को 30 भाग में बाँट लें और प्रत्येक भाग को 38 मिमी. (11/2”) व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- पुरी में काँटे की मदद से छेद कर लें।
- कढ़ाई में तेल गरम करें, थोड़ी-थोड़ी पुरीयाँ डालकर, उनके दोनो तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। एक तरफ रख दें।
टमॅटो चटनी के लिए- एक गहरे पॅन में पानी उबाल ले और टमाटर डालकर 2-3 मिनट रखकर छान लें। टमाटर छीलकर बीज निकाल लें और मिक्सर में पीसकर मुलायम मिश्रण बना लें। इस टमाटर के पल्प को एक तरफ रख दें।

- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, अजवायन डालकर 30 सेकन्ड तक भुन लें।

- लहसुन डालकर, मध्यम आँच पर कुछ और सेकन्ड तक भुन लें।

- टमाटर का पल्प, लाल मिर्च पाउडर, शक्कर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और धिमी आँच पर 4-5 मिनट तक पका लें। एक तरफ रख दें।

आगे बढ़ने की विधी- परोसने के तुरंत पहले, प्लेट में 6 पुरी रखें।

- प्रत्येक पुरी के उपर 2 टी-स्पून कॉर्न टॉपिंग और 11/2 टी-स्पून टमॅटो चटनी डालें।

- विधी क्रमांक 1 और 2 कप दोहराकर 4 और प्लेट बना लें।
- धनिया, सेव और अनार से सजाकर तुरंत परोसें।

पोषक मूल्य प्रति plates
ऊर्जा | 342 कैलरी |
प्रोटीन | 7.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 38.2 ग्राम |
फाइबर | 7.5 ग्राम |
वसा | 18.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 36.4 मिलीग्राम |