विस्तृत फोटो के साथ दाल खिचड़ी रेसिपी | खिचड़ी रेसिपी | अरहर दाल की खिचड़ी |
-
खिचड़ी बनाने की लिए | दाल खिचड़ी | खिचड़ी रेसिपी | अरहर दाल की खिचड़ी | dal khichdi recipe in hindi। सबसे पहले तुवर दाल को पर्याप्त पानी में धो लें।
![]()
-
एक छलनी का उपयोग करके दाल को छान लें।
![]()
-
इसी तरह, चावल को पर्याप्त पानी में धोएं और एक छलनी का उपयोग करके छान लें।
![]()
-
प्रेशर कुकर लें और उसमें दाल डालें। हमने तुवर दाल का इस्तेमाल किया है, लेकिन बहुत से लोग मूंग दाल, तुवर दाल या मसूर दाल के संयोजन करके उपयोग करते हैं।
![]()
-
चावल भी डालें। दाल खिचड़ी अनिवार्य रूप से दाल और चावल को एक साथ पकाने से बननेवाली एक डिश है।
![]()
-
फिर थोड़ा स्वाद और रंग के लिए हल्दी पाउडर डालें।
![]()
-
१/४ टी स्पून हींग डालें। यह दाल खिचड़ी को एक अनोखा स्वाद देता है।
![]()
-
स्वाद के लिए थोड़ा नमक डालें।
![]()
-
अंत में प्रेशर कुकर में ५ कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
![]()
-
दाल और चावल को ३ सीटी के लिए प्रेशर कुक करें। ढक्कन खोलने से पहले भाप को स्वाभाविक रूप से निकलने दें। एक तरफ रख दें।
![]()
-
दाल की खिचड़ी बनाने के लिए, एक गहरे नॉन-स्टिक कड़ाही या पैन में घी गरम करें। अगर आप घी नहीं डालना चाहते हैं, तो आप तेल भी डाल सकते हैं, लेकिन घी एक बेहतर स्वाद देता हैं।
![]()
-
अब हम खडे मसाले जोडेगें। सबसे पहले लौंग डालें।
![]()
-
फिर, दालचीनी डालें।
![]()
-
इसके अलावा, हल्के तीखे स्वाद के लिए काली मिर्च डालें।
![]()
-
रंग और तीखेपन के लिए बोरीया मिर्च डालें।
![]()
-
अंत में जीरा डालें। ये सामान्य मसाले हैं जो दाल खिचड़ी की तैयारी में जोड़े जाते हैं।
![]()
-
अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें, जब तक मसाले तेल में अपना स्वाद और सुगंध छोड़ दें।
![]()
-
बची हुई १/४ टी-स्पून हींग को घी में मिलाएं।
![]()
-
फिर मसाले के लिए हरी मिर्च डालें। मिर्च को चीर कर डाला जाता है ताकि वे खाते समय मूह में न आएं।
![]()
-
फिर, कड़ी पत्ता डालें।
-
लहसुन भी जोड़ें। यह दाल खिचड़ी के स्वाद को बढ़ा देगा।
![]()
-
फिर अंत में तीखापन के लिए प्याज डालें। अगर आप इस जैन रेसिपी बनाना चाहते हैं, तो आप प्याज और लहसुन ना डालें।
![]()
-
अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए भूनें।
![]()
-
अब टमाटर डालें। सुनिश्चित करें कि आप इस रेसिपी के लिए ताजा और लाल टमाटर का उपयोग करें।
![]()
-
इसके साथ थोड़ा मिर्च पाउडर भी डालें।
![]()
-
टमाटर जलें नहीं और वो पानी छोड़े इसलिए थोड़ा नमक डालें।
![]()
-
अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर एक और १ से २ मिनट के लिए भूनें।
![]()
-
पका हुए दाल-चावल का मिश्रण डालें।
![]()
-
इस स्तर पर दाल खिचड़ी में लगभग १ १/४ कप पानी डालें।
![]()
-
अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए २ मिनट के लिए पकाएं।
![]()
-
दाल खिचड़ी | खिचड़ी रेसिपी | अरहर दाल की खिचड़ी | dal khichdi recipe in hindi। को मसाला खिचिया पापड़ और छाछ के साथ परोसें।
![]()