यह एक मशहुर व्यंजन है जो विश्व भर में, लगभग सभी भारतीय रेस्टरान्ट के मेनू में दिखता है! टमाटर से बनी ग्रेवी में तला हुआ पनीर, जहाँ आप इसे अपनी पसंद अनुसार तीखा या सौम्य बन सकते है। लेकिन शिमला मिर्च और कसुरी मेथी ज़रुर डालें क्योंकि इनका तीखा स्वाद पनीर के साथ बेहद अच्छी तरह से जजता है।
कढ़ाई पनीर - Kadai Paneer ( Rotis and Subzis) recipe in Hindi
बेसिक कढ़ाई ग्रेवी के लिए- लाल मिर्च और खड़ा धनिया को मिलाकर नॉन-स्टिक तवे में 30 सेकन्ड तक सूखा भुन लें।
- आँच से हठाकर ठंडा करने रख दें।
- मिक्सर में पीसकर मुलायम पाउडर बना लें और एक तरफ रख दें।
- कढ़ाई में तेल गरम करें, लहसुन डालकर कुछ सेकन्ड तक मध्यम आँच पर भुन लें।
- तैयार लाल मिर्च-धनिया पाउडर डालकर कुछ सेकन्ड तक मध्यम आँच पर भुन लें।
- हरी मिर्च डालकर और 30 सेकन्ड तक भुन लें।
- टमाटर डालकर अच्छी तरह मिलायें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 10 से 12 मिनट या तेल छुटने तक पका लें।
- मैशर का प्रयोग कर मसल लें।
- टमाटर की प्यूरी, कसुरी मेथी, गरम मसाला, नमक और लगभग 2 टेबल-स्पून पानी डालकर अच्छी तरह मिलायें और मध्यम आँच पर बीच-बीच में हिलाते हुए 1 से 2 मिनट तक पकायें। एक तरफ रख दें।
आगे बढ़ने की विधी- कढ़ाई में तेल गरम करें और पनीर के टुकड़ो को थोड़े-थोड़े कर सभी तरफ सुनहरा होने तक तल लें। तेल सोखने वाले कागज़ में निकालकर 10 मिनट तक गुनगुने पानी में रखें। छानकर एक तरफ रखें।
- कढ़ाई में तेल गरम करें, प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर लगभग 3-4 मिनट या प्याज़ के पार्दर्शी होने तक भुन लें।
- कढ़ाई ग्रेवी, धनिया-जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और कसुरी मेथी डालकर और एक मिनट तक मध्यम आँच पर पकायें।
- शिमला मिर्च और 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलायें और बीच में एक बार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2-3 मिनट तक पकाऐं।
- पनीर, नमक और शक्कर डालकर अच्छी तरह मिलायें और बीच-बीच में हिलाते हुए धिमी आँच पर और 2-3 मिनट तक पकाऐं।
- क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलायें।
- धनिया से सजाकर गरमा गरम परोसें।
Nutrient values per serving
ऊर्जा | 379 कैलरी |
प्रोटीन | 8.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 11.1 ग्राम |
फाइबर | 2.2 ग्राम |
वसा | 33.4 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 891.1 mcg |
विटामिन बी 1 | -0.3 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | -0.5 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 42.5 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 36.1 mcg |
कैल्शियम | 332.6 मिलीग्राम |
लोह | 0.9 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 24 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 211.8 मिलीग्राम |
जिंक | 0.1 मिलीग्राम |