गली गली में अधिकतम खाए जानेवाले समोसे का एक अलगरूप। साधारण आलू की भरावन की जगह यहाँ समोसे को भरने के लिए हमने पनीर और शिमला मिर्च का प्रयोग किया है। स्वास्थ्य के प्रति सजग लोग इसे कम वसावाले पनीर और 200oc (400of) के तापमान पर पहले से गरम ओवन में बेक करके भी खा सकते है।
पनीर समोसा - Paneer Samosa, Paneer Veg Samosa Snack Recipe in Hindi
भरावन मिश्रण के लिए- एक चौड़े पॅन में तेल गरम कीजिए। जीरा डालिए।
- जब ज़ीरा चटकने लगे तो प्य़ाज और अदरक-हरीमिर्च का पेस्ट डालकर मध्यम आँच पर 2 मिनट तक भूनिए।
- शिमला मिर्च, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पनीर, नमक तथा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाइए। मध्यम आँच पर और 2 मिनट भूनिए।
- पूरी तरह ठंडा कीजिए और मिश्रण को बराबर 8 भागो में बाँटकर एक तरफ रख दीजिए।
कैसे आगे बढे- समोसा पट्टी को सूखी, साफ, समतल जगह पर रखिए। पट्टी के एक कोने पर 1 भाग भरावन मिश्रण रखिए और तीकोण के रूप में मोडिए। किनारों पर थोडा पानी लगाकर समोसे को बंद कर दीजिए। (नीचे दिए गए चित्रों की सहायता लीजिए)।
- शेष बची सामग्री और पट्टियों से यही प्रक्रिया दोहराते हुए बाकी 7 समोसे बनाइए।
- एक कड़ाही में तेल गरम कीजिए और थोड़ा-थोड़ा करके समोसों को चारों तरफ से भूरा होने तक तल लीजिए।
- तेल सोखनेवाले कागज पर निकालिए और पुदीना चटनी के साथ गरमा गरम परोसिए।
Nutrient values per samosa
ऊर्जा | 223 कैलरी |
प्रोटीन | 5.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 26.1 ग्राम |
फाइबर | 0.1 ग्राम |
वसा | 10.7 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 173.2 mcg |
विटामिन बी 1 | -0.2 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | -0.2 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | -0.2 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 7.1 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 0.2 mcg |
कैल्शियम | 90.1 मिलीग्राम |
लोह | 0.1 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 0.6 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 7.2 मिलीग्राम |
जिंक | 0 मिलीग्राम |