सभी सामग्री को मिलाकर, पॅनकेक बनाकर तवा पर पका लें। यह तीखे आलू और मटर से बने पॅनकेक बनाने में बेहद आसान हैं, लेकिन किसी शानदार व्यंजन से कम नहीं, खासतौर पर ठंडे बरसात के दिन में! आप इन वटाटा वटाना नो रोटलो का मज़ा अपने आप में ही कर सकते हैं या इन्हें टमॅटो कैचप या ग्रीन चटनी के साथ भी परोस सकते हैँ। अगर आप इस व्यंजन को अपने बच्चों के लिए बना रहे हैं तो मसालों की मात्रा को थोड़ा कम कर दें क्योंकि यह उनके लिए तीखे हो सकते हैं।
वटाना बटेटा नो रोटलो - Vatana Bateta No Rotlo ( Gujarati Recipe) in Hindi
Method- सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें और मिश्रण को मुलायम बना लें। मिश्रण को 4 बराबर भाग में बाँट लें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और 1/4 टी-स्पून तेल से चुपड़ लें।
- मिश्रण के एक भाग को तवे पर डालकर अपनी ऊँगलीयों से थप-थपाकर 150 मिमी (6") व्यास के गोल और 1 सेन्टीमीटर के गोल आकार में फैला लें।
- दोनो तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
- विधी क्रमांक 2 से 4 को दोहराकर 3 और रोटले बना लें।
- हरी चटनी और कोमल के साथ तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति rotla
ऊर्जा | 127 कैलरी |
प्रोटीन | 3.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 21.7 ग्राम |
फाइबर | 4.2 ग्राम |
वसा | 2.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 8.1 मिलीग्राम |