अखरोट का शीरा की रेसिपी | वॉलनट हलवा | गर्भावस्था अखरोट शेरा नुस्खा | walnut (akhrot) sheera recipe in hindi language |
आपने आज तक रवा से बना हुआ या फिर किसी और आटे बनाया हुआ शिरा चखा होगा। लेकिन यह अखरोट का शीरा , अखरोट से बनने वाला अनोखा है।
इसकी बनावट और स्वाद दोनों सचमुच ही दिलचस्प है। बस एक चमम्च भर वॉलनट हलवा आपकी डीश में रखिए और इसका आनंद लीजिए।
ध्यान रखें कि अखरोट शीरा का सेवन कम मात्रा में यानी 1 से 2 बड़े चम्मच किया जाना चाहिए क्योंकि यह पौष्टिक होता है, लेकिन इसमें कुछ मात्रा में चीनी और घी का भी उपयोग किया गया है।
अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड से समृद्ध है, जो बच्चे के दिमागी विकास के लिए उपयोगी है और खास रूप से गर्भावस्था के शुरवाती महिनों में इसमें एटिऑक्सिडंट विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में है, जो शरीर को हानिकारक मुक्त कणों से छुटकारा पाने मे मदद करता है।
अखरोट का शीरा की रेसिपी | वॉलनट हलवा | गर्भावस्था अखरोट शेरा नुस्खा | - Walnut Sheera recipe in Hindi
वॉलनट हलवा के लिए विधि- एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में घी गरम करके, उसमें अखरोट डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और उसे मध्यम आँच पर 5 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लीजिए।
- उसमें दूध और शक्कर डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और उसे मध्यम आँच पर 5 मिनट के लिए लगातार में हिलाते हुए पका लीजिए।
- आँच बंद करके उसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए।
- गुनगुना गरम परोसिए।
पोषक मूल्य प्रति tbsp
ऊर्जा | 111 कैलरी |
प्रोटीन | 1.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 5.6 ग्राम |
फाइबर | 0.2 ग्राम |
वसा | 8.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 1.5 मिलीग्राम |
सोडियम | 1.7 मिलीग्राम |