चना दाल सीख कबाब रेसिपी | चना दाल कबाब | पार्टी स्टार्टर | वेज चना कबाब - Chana Dal Seekh Kebab Or How To Make Seekh Kebab Recipe
द्वारा तरला दलाल
01 Jul 2020
This recipe has been viewed 1841 times
चना दाल सीख कबाब रेसिपी | चना दाल कबाब | पार्टी स्टार्टर | वेज चना कबाब | chana dal seekh kebab in hindi.
चना दाल सीख कबाब रेसिपी | चना दाल कबाब | पार्टी स्टार्टर | वेज चना कबाब - Chana Dal Seekh Kebab Or How To Make Seekh Kebab Recipe in Hindi
चना दाल सीख कबाब बनाने की विधि- चना दाल सीख कबाब बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में 1 टेबलस्पून तेल गरम करें, चना दाल डालें और धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट के लिए भूनें।
- थोड़ा ठंडा करें और पीसकर चना दाल का पाउडर बना लें। एक तरफ रख दें।
- उसी पैन में शेष 2 टेबलस्पून तेल गरम करें, गोभी डालें और मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए भूनें।
- केले, हरी मिर्च और पुदीने की पत्तियाँ डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
- बिना पानी का उपयोग किए एक चिकनी पेस्ट बनने तक मिक्सर में पीस लें। एक तरफ रख दें।
- चना दाल पाउडर, कच्चे केले की पेस्ट, नमक, सोंठ पाउडर, चाट मसाला और गरम मसाला अच्छी तरह मिलाएँ।
- मिश्रण को 4 बराबर भागों में विभाजित करें और प्रत्येक भाग को 75 मि. मी. (3") का अंडाकार कबाब का आकार दें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, इसे थोडे तेल से चिकना करें और कबाब रखकर, थोड़ा तेल डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएँ।
- चना दाल सीख कबाबकबाब पर समान रूप से थोडा चाट मसाला छिड़कें और हरी चटनी के साथ तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति kebab
ऊर्जा | 262 कैलरी |
प्रोटीन | 6.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 24.8 ग्राम |
फाइबर | 4.4 ग्राम |
वसा | 15.3 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 29.4 मिलीग्राम |