कोरिएंडर रोटी रेसिपी | धनिया रोटी | हेल्दी कोरिएंडर रोटी | coriander roti recipe in hindi language |
अक्सर धनिया किसी भी व्यंजन को स्वाद प्रदान करता है। यहाँ यह इस व्यंजन का मुख्य भाग बनता है! इस व्यंजन मे कम से कम मसालों का प्रयोग धनिया के स्वाद और भी बेहतर बनाते है। यह धनिया की रोटी झट-पट और बनाने मे आसान होती है और इस व्यंजन में आपके रसोई मे आसानी से मिलाने वाले सामग्री का प्रयोग किया गया है, जो इसे रोज़ के खाने का भाग बनाता है।
कोरिएंडर रोटी रेसिपी | धनिया रोटी | हेल्दी कोरिएंडर रोटी | - Coriander Roti recipe in Hindi
आटे के लिये- सभी सामग्री को एक गहरे बाउल मे अच्छी तरह मिला ले और ज़रुरत अनुसार पानी का प्रयोग कर हल्का कड़ा और मुलायम आटा गूँथ ले। ढ़ककर कम से कम 10-15 मिनट के लिये एक तरफ रख दें।
- आटे को 4 बराबर भाग मे बाँटकर एक तरफ रख दें।
आगे बढ़ने की विधी- भरवां मिश्रण को 4 बराबर भाग मे बाँट लें।
- आटे के एक भाग को 100mm. (4") व्यास के गोल आकार मे थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर बेल लें।
- भरवां मिश्रण के एक भाग को बीच मे रखें, सभी किनारों को बीच मे लाकर अच्छी तरह बंद कर लें जिससे भरवां मिश्रण बाहार ना आये।
- एक और बार 125 mm. (4") व्यास के गोल आकार मे थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर बेल ले।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक रोटी को थोड़े तेल का प्रयोग कर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
- विधी क्रमांक 2-5 को दोहराकर 3 और रोटी बनायें।
- तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति roti
ऊर्जा | 116 कैलरी |
प्रोटीन | 2.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 14.3 ग्राम |
फाइबर | 2.8 ग्राम |
वसा | 5.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 8.8 मिलीग्राम |