एक लौह और रेशांक भरपुर नाश्ता, जिसे मेथी और बाजरा के आटे से बनाया गया है, यह मेथी ना ढ़ेबरा इतने स्वादिष्ट लगते हैं कि यह देखते ही देखते खत्म हो जाऐंगे- इसलिए मेरी सलाह माने और ज़रुरत से ज़्यादा मात्रा में बनाऐं! दही के साथ परोसने से, यह एक पर्याप्त दोपहर का नश्ता बनाते हैं। हालांकि इस व्यंजन को तवे पर बनाया जाता है, मैं यह ज़रुर कहूँगी कि इसका तला हुआ विकल्प और भी बेहतरीन लगता है, इसलिए कभी-कभी स्वास्थ के प्रति सजक भुलकर इसक व्यंजन का मज़ा लें!
मेथी ना ढ़ेबरा - Methi Na Dhebra ( Gujarati Recipe) in Hindi
Method- सभी सामग्री को 3 टी-स्पून तेल के साथ एक गहरे बाउल में मिलाकर, ज़रुरत मात्रा में पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूँथ लें।
- आटे को 20 बराबर भाग में बाँट लें। आटे के एक भाग को अपनी हथेली के बीच रखकर, 50 मिमी (2") व्यास के 1 सिमी मोटे गोल आकार में थप-थपाकर रोल कर लें।
- इसे एक गरम नॉन-स्टिक तवे पर रखें। थप-थपाकर 4 और इसी तरह के ढ़ेबरे रखें।
- इन 5 ढ़ेबरों को मध्यम आँच पर 1/2 टी-स्पून तेल का प्रयोग कर, उनके दोनो तरफ सुनहरा होने तक पका लें।
- विधी क्रमांक 3 और 4 को दोहराकर 3 बैच में 15 और ढ़ेबरे बना लें।
- ताज़े दही के साथ गरमा गरम परोसें।
सुलभ सुझावः- आप इन ढ़ेबरे को गरम तेल में दोनो तरफ से सुनहरा होने तक तल भी सकते हैं।
पोषक मूल्य प्रति mini dhebra
ऊर्जा | 39 कैलरी |
प्रोटीन | 1 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 5 ग्राम |
फाइबर | 0.9 ग्राम |
वसा | 1.7 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0.2 मिलीग्राम |
सोडियम | 2.5 मिलीग्राम |