राजस्थानी खाना कभी-कभी तीखा हो सकता है, इसलिए राजस्थानी कभी-कभी मीठे और नमकीन व्यंजन को साथ-साथ परोसते हैं, जिससे संतुलित स्वाद बना रहे। मोगर और चाशनी चावल इसका एक बेहतरीन उदाहरण है, जहाँ तीखी मूंग दाल या मोगर को चाशनी या मीठे चावल के साथ परोसा जाता है। इनमें से किसी भी व्यंजन को अकेले परोसने से मज़ा नहीं आएगा, लेकिन साथ परोसने से मोगर का तीखापन चावल के मीठेपन के साथ बेहद अच्छी तरह जजता है, जो दोनो व्यंजन को मज़ेदार बनाता है।
मोगर और चाशनी चावल - Mogar Aur Chasni Chawal recipe in Hindi
चाशनी चावल के लिए- शक्कर और 1/2 कप पानी को एक गहरे बाउल मे डालकर अच्छी तरह मिला ले और एक तार की चाशनी बना लें। एक तरफ रख दें।
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में घी गरम करें, लौंग और इलायची डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लेँ।
- पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर, लगातार हिलाते हुए 1 से 2 मिनट तक पका लें।
- चाशनी डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर, बीच-बीच में हिलाते हुए, 4-5 मिनट तक पका लें। एक तरफ रख दें।
मोगर कर लिए- एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में भिगोई और छनी हुई मूंग दाल और 21/2 कप पानी को मिलाकर, मध्यम आँच पर, बीच-बीच में हिलाते हुए 8 से 9 मिनट तक पका लें। अच्छी तरह छानकर एक तरफ रख दें।
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, ज़ीरा डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- जब बीज चटकने लगे, पकी हुई मूचग दाल, अमचुर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर, बीच-बीच में हिलाते हुए 3 से 4 मिनट तक पका लें।
- चाशनी चावल के साथ गरमा गरम परोसें।
Nutrient values per serving
ऊर्जा | 681 कैलरी |
प्रोटीन | 12.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 103.3 ग्राम |
फाइबर | 5.7 ग्राम |
वसा | 24.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 328.1 mcg |
विटामिन बी 1 | 0.2 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 2.2 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 2 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 46.3 mcg |
कैल्शियम | 32.2 मिलीग्राम |
लोह | 1.7 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 8.6 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 331.6 मिलीग्राम |
जिंक | 1.9 मिलीग्राम |