विस्तृत फोटो के साथ मल्टीग्रेन रोटी रेसिपी | ५ आटा मिश्रण रोटी | हेल्दी मल्टीग्रेन चपाती |
-
मल्टीग्रेन वेजिटेबल रोटी का आटा बनाने के लिए, एक गहरी कटोरी में ज्वार का आटा लें।
![]()
-
इसके बाद बाजरे का आटा डालें। बाजरा का आटा कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने में मदद करता हैं।
![]()
-
गेहूं का आटा डालें। परिवर्तन के लिए, आप सोया का आटा, ओट्स का आटा, मकई का आटा आदि भी मिला सकते हैं।
![]()
-
बेसन डालें। बेसन हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं।
![]()
-
रागी का आटा डालें। नाचनी एक ग्लूटन - फ्री आटा है और इसमें कई पोषक तत्व होते हैं।
![]()
-
हल्के से कुरकुरे पन के लिए, बारीक कटा हुआ प्याज डालें।
![]()
-
स्वाद के लिए बारीक कटा हुए हरा धनिया डालें।
![]()
-
थोड़े से तीखेपन के लिए बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें।
![]()
-
बारीक कटे हुए टमाटर डालें।
![]()
-
साथ ही, हम लाल मिर्च पाउडर भी डालेंगे। यदि आप मसालेदार भोजन पसंद नहीं करते हैं तो मिर्च पाउडर ना डालें।
![]()
-
हल्दी पाउडर डालें।
![]()
-
स्वादानुसार नमक डालें।
![]()
-
अपने हाथों का उपयोग करके इसे अच्छी तरह मिलाएं।
![]()
-
५ टेबल-स्पून पानी की मदद से नरम आटा गूंध लें।
![]()
-
मल्टीग्रेन रोटी बनाने के लिए | ५ आटा मिश्रण रोटी | हेल्दी मल्टीग्रेन चपाती | multigrain roti recipe in hindi। आटा को ६ बराबर भागों में विभाजित करें और एक तरफ रख दें।
![]()
-
१ प्लास्टिक शीट लें।
![]()
-
इसके उपर हल्के से तेल चुपड लें।
![]()
-
एक भाग लें कर, गोल बॉल तैयार करें। फिर उस आटे के १ भाग चपटा करें।
![]()
-
एक और प्लास्टिक शीट से ढ़क दीजिए।
![]()
-
१०० मिमी (४ ”) व्यास का गोल बनाने के लिए प्लास्टिक शीट पर हल्के से दबाएं।
![]()
-
प्लास्टिक के पत्र की रोटी उठाकर, ऊपर की प्लास्टिक शीट को नीकाल दें।
![]()
-
एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। तवा पर रोटी रखने से पहले, दूसरी प्लास्टिक शीट को भी निकाल दें।
![]()
-
कुछ सेकंड के लिए पकाएं।
![]()
-
हर तरफ १/४ टीस्पून तेल लगाएं।
![]()
-
रोटी को दोनों तरफ से सुनहरे रंग के दाग पड़ने तक पका लीजिए।
![]()
-
एक प्लेट में मल्टीग्रेन रोटी | ५ आटा मिश्रण रोटी | हेल्दी मल्टीग्रेन चपाती | multigrain roti recipe in hindi। को निकाल लें।
![]()
-
बचे हुए आटे के भागों को दोहराते हुए ५ और मल्टीग्रेन रोटियां बना लें।
-
मल्टीग्रेन रोटी को ताजा दही के साथ तुरंत परोसें। पनीर एण्ड मेथी रोटी, कॉर्न एण्ड वेजिटेबल रोटी, ज्वार एण्ड बाजरा वेजिटेबल रोटी कुछ और पौष्टिक रोटी रेसिपी हैं, जो आपको पसंद आएंगी।
![]()